• Tue. May 21st, 2024

भगवान श्रीराम की प्राचीन सांग ही ले गए चोर

भगवान श्रीराम की प्राचीन सांग ही ले गए चोर

कोंच में इन दिनों चोर कुछ ज्यादा हो सक्रिय हो गए है। अभी दो दिन पहले ही इसी जगह के चंद कदमों की दूरी ओर बने एक शिव मंदिर को निशाना बनाया था वहीं रविवार/सोमवार की रात में चोरों ने भगवान मार्केट में श्रीराम की मठिया में लगी प्राचीन सांग को ही चुराकर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई नागरिक यहां पहुंचे। वहीं घटना को लेकर प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने गहन छानबीन के बाद जल्द ही चोरों के पकडे जाने की बात कही।

You missed