*जालौन,ब्रेकिंग*……. *क्राइम फ्री जालौन की ओर एक और सराहनीय कदम* पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जालौन विजय आनंद के नेतृत्व में जालौन पुलिस को मिली सफलता। बहुचर्चित नौशाद हत्याकांड के मुख्य आरोपी जितेन्द्र यादव को किया गया गिरफतार। नवागंतुक कोतवाली निरीक्षक सुनील कुमार सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर किया गिरफ्तार। हत्या में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल और 3 कारतूस भी किए गए हैं बरामद। बताते चलें कि जनपद के जालौन नगर क्षेत्र में विगत 18 जून 21 को नौशाद नाम के व्यक्ति को गोली मार दी गई थी। जिसकी उपचार के दौरान कानपुर में मौत हो गई थी। जिसमें मृतक के परिजनों द्वारा 6 लोगों के खिलाफ नामजद और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें से एक आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है और आज़ हत्या के मुख्य आरोपी को मय आला कत्ल के गिरफ्तार कर जेल भेजा है। और शेष आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है। रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी Post Views: 31 Jhansidarshan.in Post navigation क्षेत्रीय विधायक ने सुनी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक ने किया वृह्द वृक्षारोपण
लायंस क्लब झांसी वीरांगना में लायन सुधीर सेठ का भव्य स्वागत किया,एवं 2026 -27 के अध्यक्ष अनिल गोयल Jun 19, 2026 Neeraj sahu
एनजीटी ने पहूज नदी में अवैध निर्माण और प्रदूषण पर लिया कड़ा रुख, MPPCB ने उनाव बालाजी धाम में शुरू की जांच Jun 15, 2026 Neeraj sahu
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का झांसी भ्रमण कार्यक्रम 15 से 17 जून तक निर्धारित Jun 14, 2026 Neeraj sahu