अखिल भारतीय प्रधान संगठन के नदीगांव ब्लाक अध्यक्ष बने शिवराज सिंह०-रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी
झाँसी l अखिल भारतीय प्रधान संगठन की एक बैठक में सर्वसम्मति से संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आमोद उदैनिया व जिलाध्यक्ष हेमन्त सिंह निस्वा की मौजूदगी में नदीगांव विकास खंड के ग्राम सिवनी बुजुर्ग के प्रधान प्रतिनिधि शिवराज सिंह को ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है। इस दौरान नवनियुक्त/मनोनीत ब्लाक अध्यक्ष शिवराज सिंह कुशवाहा ने कहा कि वह हमेशा ही विकास कार्यों पर ध्यान देंगे। वहीं उन्होंने कहा कि किसी भी प्रधान साथी को हमारी जब भी जरूरत पड़े वह उसके साथ खड़े दिखाई देंगे। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के नदीगांव विकास खण्ड के ब्लाक अध्यक्ष के बाद महामंत्री राघवेन्द्र पटेल प्रधान कटकरी बुजुर्ग, उपाध्यक्ष कौशल किशोर प्रधान भकरौल, महासचिव रमेशचंद्र जाटव प्रधान गोवर्धनपुरा को बनाया गया हैं। वहीं कोष संभालने की जिम्मेदारी के लिए कोषाध्यक्ष पद पर जाकिर हुसैन प्रधान रुदावली को बनाया गया है।