ग्राम चंदुर्रा में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न,रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी
कोंच विकास खंड की ग्राम पंचायत चंदुर्रा में शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से हुआ। यहां पर ग्राम प्रधान रविन्द्र कुमार ने ग्राम प्रधान पद हेतु शपथ ली। हालाकिं ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम पहले हो हो चुका था लेकिन सदस्यों का कोरम पूरा न होने के कारण कई ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले पाए थे। जिसके बाद कोरम पूरा होने के बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम कई विकास खंड में आज हुआ। जिसके तहत आज ग्राम पंचायत चंदुर्रा में प्रधान पद की शपथ ग्राम प्रधान रविन्द्र कुमार ने ली। इस दौरान बसपा कार्यकर्ता, ग्रामीण व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।