झांसी। रणचंडी महारानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस के उपलक्ष में अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन विश्व वीरांगना वाहिनी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्किल्ड इंडिया सोसाइटी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डॉक्टर कंचन जयसवाल रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में श्रीमती पूनम शर्मा सदस्य फिक्की ने मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सुषमा सिंघल, श्रीमती सुनीता शर्मा, डॉक्टर नीति शास्त्री शिक्षाविद, श्रीमती रजनी गुप्ता चार्टर अध्यक्ष मानस्विनी एवं उनकी टीम से, अध्यक्ष शालू गर्ग, कोषाध्यक्ष भावना अग्रवाल, राखी बुधराजा, शेफाली अरोरा, अंजलि त्रिपाठी, संरक्षिका रितु मिश्रा, संरक्षिका श्रीमती सुनीता शर्मा निधि गुप्ता, अंजू सोनी आदि उपस्थित रही। सह संयोजिका के रूप में अपर्णा दुबे अध्यक्ष समर्पण सेवा समिती एवं उनकी टीम से आराधना आनंदनी, ममता गुप्ता, मुक्ता अरोरा ,रूबी खान, नेकिता अग्रवाल उपस्थित रही। सभी अतिथियों ने महारानी लक्ष्मीबाई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला एवं झांसी रानी से जुड़े रोचक प्रसंग सुनाए सभी लोगों ने मिलकर सामूहिक रुप से रणचंडी महारानी लक्ष्मी बाई को पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित। वेबीनार में प्रतिभागियों ने कविता का पाठन करके काव्यांजलि भी समर्पित। नीरज सिंह डायरेक्टर स्किल्ड इंडिया सोसाइटी के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। अंत में सभी ने दीप जलाकर प्रण लिया कि हम अपने देश के साथ-साथ विश्व में भी वीरांगना लक्ष्मीबाई का नाम रोशन करेंगे और सभी वीरांगनायें एकजुट होकर भेद-भाव छोड़कर सद्भावना के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वाह करेंगे। देवराज चतुर्वेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।