जालौन में बच्चों की लड़ाई मां पर आई, जमकर चले लाठी डंडे -=- रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी
लाठी-डंडों से होने वाली मारपीट के वीडियो अक्सर पुरुषों के बीच देखे जाते हैं। लेकिन जालौन का आज एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे है, जिसमें महिलाएं एक दूसरे को लाठी-डंडे बरसाती नजर आ रही हैं, और यह मारपीट बच्चों को लेकर हुये विवाद पर शुरू हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
यह वीडियो जालौन के आटा थाना क्षेत्र के ग्राम करमेर का है। जहां एक ही परिवार की दो महिलाएं बच्चों से शुरू हुए विवाद को लेकर एक दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाने लगी। इस मारपीट का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाएं किस तरीके से एक दूसरे पर लाठी-डंडे बरसा रही हैं, इतना ही नहीं कुछ बच्चे भी महिलाओं को लाठी-डंडों से भी पीट रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की हकीकत जानी।
जहां बताया गया कि विवाद एक ही परिवार की देवरानी जेठानी का था, जहां करमेर की रहने वाली प्रीति के बेटे ने जेठानी भाग्यवती के घर में रखे मटके का सारा पानी फैला दिया, जिससे भाग्यवती ने देवरानी के लड़के को पीट दिया, जिसके बाद देवरानी प्रीति अपनी जेठानी को लाठी डंडे लेकर पीटने आ गयी, जिसने अपनी घर की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर भाग्यवती के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसे बचाने के लिए अन्य महिलाएं आए तो उनके साथ भी मारपीट शुरू हो गई। जिसके बाद भाग्यवती द्वारा भी लाठी डंडे लेकर प्रीति के साथ मारपीट की गई, जिसमें दोनों पक्ष की महिलाएं घायल हो गई। इस दौरान वहां मौजूद लोग नजारा देखते रहे और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करते रहे। इस मारपीट की जानकारी जब दोनों महिलाओं के पति को हुई जो काम के सिलसिले में बाहर गए थे, वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले को शांत कराया। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद घटना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की महिलाओं को चौकी ले गई, जहां पुलिस के सामने दोनों पक्षों की तरफ से अपनी अपनी गलती स्वीकार करते हुए समझौता कर लिया। वही अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि यह पूरा मामला आटा थाना क्षेत्र के करमेर गांव का है जहां पर बच्चों के विवाद को लेकर एक ही परिवार में विवाद हो गया जहां पर महिलाओं ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए मारपीट शुरू कर दी तो बही दोनों पक्षों को चौकी बुलाया गया तो दोनों पक्षों ने गलती मानते हुए समझौता कर लिया वही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नजर रखी जा रही है ।
जालौन में बच्चों की लड़ाई मां पर आई, जमकर चले लाठी डंडे -=- रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी