झांसी। आज विगत दिनों मऊरानीपुर में हुए गोलीकांड में घायल सर्राफा व्यवसाई मुकेश अग्रवाल को देखने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य कांग्रेस जनों के साथ कमला हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने उनका हालचाल जाना और वरिष्ठ पुलिस से घटना के संबंध में वार्ता कर घटना की तीव्र निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सत्ता के संरक्षण में चल रहे अवैध कार्यों में लिप्त अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जिसके परिणाम स्वरूप इस तरह की घटनाएं घट रही हैं, जिससे समाज में भय व्याप्त है।
इस पूर्व जिलाधिकारी से भी मिलकर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, राजेंद्र शर्मा, प्रिंस कटियार, पार्षद अरविंद बबलू, आतिफ इमरोज उपस्थित रहे।