• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

जालौन में बदमाशों के हौसले हुए बुलंद, व्यापारी की गाड़ी की डिग्गी में से रुपए, मोबाइल और गाड़ी के कागजात लेकर हुए फरार-=-रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी

By

Jun 18, 2021

जालौन में बदमाशों के हौसले हुए बुलंद, व्यापारी की गाड़ी की डिग्गी में से रुपए, मोबाइल और गाड़ी के कागजात लेकर हुए फरार-=-रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी

मामला जनपद जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बस्ती और गोरा करनपुर के बीच से सामने आया है जहां पर एक सब्जी व्यापारी रौन गोरई (जिला-भिंड) मध्य प्रदेश से शाम को सब्जी बेचकर कोंच की तरफ आ रहा था। तभी रास्ते में आते समय रात हो गई। व्यापारी रात के समय बस्ती और गोरा करनपुर पुलिया के बीच गाड़ी रोककर लघुशंका करने लगा। लघुशंका करते समय बदमाशों ने व्यापारी की गाड़ी की डिग्गी में रखें 21700 रूपये, मोबाइल और गाड़ी के कागजात चोरी करने लगे। आहट मिलते ही जैसे ही व्यापारी ने पीछे पलट कर देखा तो उसकी डिग्गी से रुपए मोबाइल कागजात चोरी कर रहे थे तभी उसने विरोध किया, तभी बदमाशों ने दी धमकी विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए और पुलिस से बात ना बताने की बात कहते हुए फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी जान बचाकर काफी दूर तक भागा तभी बदमाशों के चले जाने के बाद पीड़ित व्यापारी अपनी मोटरसाइकिल के पास आया। और अपनी मोटरसाइकिल घसीटता हुआ 2 किलोमीटर पैदल चलकर पिपरमेंट प्लांट पर बैठे लोगों को यह जानकारी दी। तभी पिपरमेंट प्लांट के मालिक से व्यापारी ने फोन लेकर डायल112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। और घटना की बारीकी से जांच पड़ताल कर पीड़ित व्यापारी को न्याय दिलाने की बात कही ।

Jhansidarshan.in