• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

प्रधान का प्रयास लाया रंग, सीमांकन के बाद एसडीएम के आदेश पर नाला-पुलिया का निर्माण शुरू..

By

Jun 18, 2021

प्रधान का प्रयास लाया रंग, सीमांकन के बाद एसडीएम के आदेश पर नाला-पुलिया का निर्माण शुरू

 

नदीगांव विकास खंड के ग्राम सिवनी बुजुर्ग में ग्राम प्रधान की पहल रंग लाई। ग्राम प्रधान के साथ ग्रामीणों के द्वारा दिये गए पत्र पर सीमांकन के बाद एसडीएम के आदेश पर नाला खुदाई और पुलिया निर्माण के काम की शुरुआत हो जाने से उन काश्तकारों में खुशी है जिनके खेतों में पानी भरा रहता है और बेचारे फसल भी नहीं बो पाते थे। दिए गए पत्र में काश्तकारों द्वारा आने वाले खर्च का स्वयं वहन करने की बात कही गयी तंगी। जिसके तहत नाला खुदाई और पुलिया निर्माण में आने बाला खर्च कास्तकार खुद वहन कर रहे हैं। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने 9 जून को एसडीएम अशोक कुमार से नाली खुदवाकर पुलिया का निर्माण कराए जाने की मांग की थी। उन्होंने बताया था कि नहर का पानी गांव के अंदर हमेशा भरा रहता है और उस जल भराव से घरों की बुनियाद कमजोर हो रही है जिसके कारण वह कभी भी ढह सकते हैं। इसके अलावा खेतों में भी पानी भरा रहता है जिसके चलते खेतों में फसल की बुबाई भी नहीं हो पा रही है। एसडीएम से मांग करते हुए कहा गया था कि गांव के कुछ काश्तकारों ने संबंधित गाटा संख्या के रकबा में सीमांकन करा दिया है जिसको लेकर सीमांकन के हिसाब से ही नाली व पुलिया का निर्माण कार्य कराया जाए। निर्माण कार्य में व्यय होने वाली धनराशि संबंधित काश्तकार खुद वहन करेंगे। इस प्रार्थना पत्र को लेकर एसडीएम ने पूरी जांच पड़ताल कराने के बाद नाला खुदाई और पुलिया निर्माण कराने की मंजूरी दे दी। काम शुरू हो जाने को लेकर किसानों और ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। जल्द ही पूरा काम हो जाएगा और किसानों के खेत में पानी नहीं आएगा और वह लहलहाती हुई फसलों की उपज प्राप्त कर सकेंगे ।

Jhansidarshan.in