भगवान राम के मंदिर में घोटाला जन आस्था के साथ खिलवाड़ :अरविंद वशिष्ठ
झांसी शहर कांग्रेस के तत्वाधान में शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ कै नेतृत्व में अयोध्या जमीन घोटाले पर श्रीमान जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया! उक्त अवसर पर प्रमुख रुप से भारत सरकार के पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य भी उपस्थित रहे!
प्रदीप जैन आदित्य ने कहा की भगवान राम के मंदिर के निर्माण के लिए 756383 लाख गांव से लोगों की खून पसीने की कमाई मंदिर के नाम पर दी गई और उस पैसे का दुरुपयोग करते हुए ट्रस्ट ने मंदिर परिसर से 9 किलोमीटर दूर जमीन खरीदी और उस जमीन में करोड़ों का भ्रष्टाचार सामने आया है जगत गुरु शंकराचार्य जी स्वयं कह रहे और ट्रस्ट के लोग कह रहे हैं उक्त प्रकरण की जांच होना चाहिए ट्रस्ट के पदाधिकारियों को यदि आरोप झूठा लग रहा है तो आवाज उठाने वाले लोगों के खिलाफ और राजनीतिक दलों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करें !
प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया ने कहा कि बेहद अफसोस की बात है की राम के निर्माण के नाम पर इतना बड़ा घोटाला किया गया और केंद्र और प्रदेश सरकार अभी तक चुप है!
प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा ने कहा कि अयोध्या में जमीन की रेट की बढ़ती हुई गति देखते हुए जो लोग कश्मीर में प्लाट लेने की सोच रहे थे अब अयोध्या में प्लाट खरीदने की सोच रहे हैं क्योंकि 5 मिनट के अंदर कई गुना कीमत बढ़ रही है!
अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि भगवान राम हिंदुस्तान की आस्था के प्रतीक है उनके मंदिर निर्माण के नाम पर हिंदुस्तान की जनता ने दिल खोलकर चंदा दिया लेकिन लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है उस चंदे का दुरुपयोग मंदिर का ट्रस्ट कर रहा है दो करोड़ की जमीन 18 . 50 करोड़ में ट्रस्ट द्वारा खरीदी जा रही है इससे बड़ा घोटाला कुछ हो नहीं सकता राम के नाम पर लूट हिंदुस्तान की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी जमीन घोटाले के पुख्ता सबूत सामने हैं ! यह कोई चमत्कार नहीं है वैसे ऐसे चमत्कार भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में देखने को मिल जाते हैं और ऐसा ही चमत्कार अयोध्या में देखने को मिल रहा है प्रति सेकंड की दर से 550000 रुपए प्रति सेकेंड की दर से जमीन के रेट में वृद्धि हुई जो एक विश्व रिकॉर्ड में दर्ज करने लायक मामला है की जमीन की कीमतों में इतना बड़ा उछाल भी आ सकता है ऐसा ही एक चमत्कार जय शाह की संपत्ति में भी आया था 50000 से उनकी संपत्ति 16000 गुना बढ़ गई थी! पूरे प्रकरण को दृष्टिगत रखते हुए कांग्रेस
महामहिम राष्ट्रपति के माध्यम उक्त प्रकरण की जांच की मांग करती है!
उक्त अवसर पर राजेंद्र शर्मा एडवोकेट इम्तियाज हुसैन अफजाल हुसैन नीता अग्रवाल प्रभा पाल युवराज सिंह मीना आर्य शमशाद बेगम,शहनाज हुसैन, गिरजा शंकर राय ,जे के दोहरे ,सहीदा बेगम, राज रानी आतिफ इमरोज, अमीरचंद आर्य मनीष रायकवार सिद्धार्थ गौतम आदि उपस्थित रहे!
भगवान राम के मंदिर में घोटाला जन आस्था के साथ खिलवाड़ :अरविंद वशिष्ठ…