• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

दैनिक जागरण के पत्रकार उस्मान खान के निधन पर कोंच के कलमकार दुःखी

By

Jun 18, 2021

दैनिक जागरण के पत्रकार उस्मान खान के निधन पर कोंच के कलमकार दुःखी
दैनिक जागरण के तेज तर्रार पत्रकार उस्मान खान के निधन पर कोंच के कलमकार भी काफी दुःखी है। जैसे ही कोंच के पत्रकारों को उस्मान के निधन की खबर लगी सभी ओर शोक छा गया। उस्मान जिला जालौन में जिला स्तर के एक अच्छे पत्रकार थे। “अपनी लेखनी से किसी भी समाचार को खूबसूरत मोड़ देने वाले, दैनिक जागरण के मशहूर पत्रकार उस्मान खान ने आज सुबह ज़िन्दगी की अंतिम सांस लेकर इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उस्मान खान काफ़ी दिनों से आंत के कैंसर से जूझ रहे थे। इतनी गंभीर बीमारी होने के बावजूद पत्रकारिता में सक्रिय होकर उन्होंने दिखा दिया कि हौसलों को हमेशा बुलंद रखना चाहिए। उनकी निर्भीक पत्रकारिता की बात जब भी आयेगी हमेशा ही उस्मान को याद आएगी। उनके निधन की खबर से कोंच व ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार दुःखी है।

Jhansidarshan.in