• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पीने के पानी से भर गया गड्ढा लीकेज सूअर जानवर पी रहे पानी संक्रमण का खतरा-=-समथर,यशपाल गुर्जर

By

Jun 18, 2021

समथर (झांसी) – वर्तमान में जहां केंद्र एवं प्रदेश सरकार पानी बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए लाखों रुपया खर्च कर रही है वही सरकार के ही जल निगम के ठेकेदार अपनी हठधर्मिता के कारण हजारों लाखों लीटर पानी नालियों में बहा रहे हैं एवं उसी गड्ढे में सूअर आदि जानवर पानी पी रहे हैं और वही पानी फिर वापस धीरे-धीरे लाइन में जा रहा है जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है ।। नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए पीपरी बस स्टेन्ड एवं बाजार में  पानी भर कर पेयजल आपूर्ति रूप से चलाने के लिए बनाई गई है । उक्त दोनों पानी की टंकियों को भरने के लिए सरकार नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने एक नबीन बड़े ट्यूबवेल पंप हाउस का निर्माण किया है जिससे नगर की दोनों पानी की टंकियों को भरा जाता है जिससे नगर की पेयजल आपूर्ति सुचारु रुप से चालू रहती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर बनाए गए नए ट्यूबवेल से दोनों टंकियों को भरने के लिए को जमीन के अंदर बिछाई गई पेयजल लाइन नगर में स्थापित वन विभाग कार्यालय के पास टूट कर क्षतिग्रस्त हो गई है जिसकी वजह से हजारों लाखों लीटर पानी प्रतिदिन फालतू में बह रहा है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार नवीन पेयजल ट्यूबवेल को ठेकेदार के द्वारा अभी तक विभाग को हैंड ओवर नहीं किया गया है नगर के लोगों ने उक्त नवीन पेयजल ट्यूबवेल के बनाने वाले ठेकेदार को कई दिनों से अवगत कराया जा रहा है फिर भी पेयजल आपूर्ति बाली टूटी हुई लाइन को सुधारा नहीं गया है। पेयजल आपूर्ति वाली क्षतिग्रस्त लाइन में लाइन से पानी निकलने की वजह से एक बड़ा गड्ढा बन गया है उसी गड्ढे में आवारा सूअर जानवर पानी पी रहे हैं और वही पानी बाद में धीरे-धीरे उसे पेयजल लाइन में वापस अंदर चला जाता है जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है ।नगर वासियों ने जिलाधिकारी झांसी से कड़ी कार्यवाही की मांग करते हु�

Jhansidarshan.in