• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बुन्देलखण्ड राज्य के भूगोल में परिवर्तन स्वीकार नहीं – कुँवर सत्येन्द्र पाल सिंह…

By

Jun 16, 2021

बुन्देलखण्ड राज्य के भूगोल में परिवर्तन स्वीकार नहीं – सत्येन्द्र पाल सिंह
बुन्देलखण्ड क्रान्ति दल ने मीटिंग में राज्य निर्माण अफवाहों पर मीटिंग की

झांसी । आज बुंदेलखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र पाल सिंह की अध्यक्षता में बुंदेलखंड क्रांति दल की राष्ट्रीय कोर कमेटी की एक आवश्यक मीटिंग राष्ट्रीय कार्यालय पर संपन्न हुई। मीटिंग में वर्तमान में राज्य के गठन को लेकर चर्चाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए वास्तविक पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग की गई और कहा गया कि इलाहाबाद और कानपुर मंडल कभी बुंदेलखंड का हिस्सा नहीं रहे और इस प्रकार का राज्य हमें नहीं चाहिए।
मीटिंग को संबोधित करते हुए हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र पाल सिंह ने कहा की पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण हमारे पूर्व के बुंदेलखंड के अनुसार उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के जनपदों को मिलाकर होना चाहिए। बुंदेलखंड के भूगोल में कोई भी परिवर्तन हमें स्वीकार नहीं है। सत्येन्द्र पाल ने कहा कि जो बुंदेलखंड राज्य 12 मार्च 1948 को बनाया गया था ,जिसके मुख्यमंत्री कामता प्रसाद सक्सेना थे , उस राज्य को 01 नबम्वर 1956 को जवाहर लाल नेहरू ने समाप्त कर हमारे साथ अन्याय किया था। तब से बिना किसी राज्य पुनर्गठन आयोग के हिंदुस्तान में अनेकों राज्य बनाए गए हैं , लेकिन बुंदेलखंड का राज्य नहीं बनाया । यह बुंदेलखंड के साथ अन्याय है। बुंदेलखंड को लूटा जा रहा है। बुंदेलखंड में गरीबी है, शिक्षा का अभाव है, रोजगार का सृजन नहीं है, किसान सिंचाई के लिए परेशान है, विकास की योजनाएं चलाई नहीं जा रही है। बुंदेलखंड का विकास अगर होगा तो केवल राज्य निर्माण से होगा। हम सरकार से मांग करते हैं की बुंदेलखंड राज्य जल्दी बना दो क्योंकि बुन्देलखण्ड राज्य के लिए आन्दोलन अब थमेगा नहीं ।
मीटिंग में निर्णय लिया गया कि इस सप्ताह सभी जनपद बुंदेलखंड के वर्तमान स्वरूप में कोई परिवर्तन न किया जाए इस लिए अपने अपने जनपद में कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे । इसके अलावा प्रत्येक माह की एक तारीख को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रत्येक जनपद में जिला कलेक्टर को दिया जाएगा तथा प्रत्येक माह की 15 तारीख को प्रत्येक जनपद की प्रत्येक तहसील में राज्य निर्माण की मांग को लेकर डिप्टी कलेक्टर या तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
आज की कोर कमेटी की मीटिंग में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शरद प्रताप सिंह एड. , महिला क्रांति दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शैलजा सिंह हरी किशोर रजक, महानगर अध्यक्ष मो. नईम मंसूरी , युवा क्रान्ति दल के अध्यक्ष अरविंद सिसोदिया, महिला क्रांति दल की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा सिंह , महिला क्रांति दल की जिलाध्यक्ष शारदा शर्मा , महासचिव अमर सिंह, लोकेंद्र सिंह परिहार जिलाध्यक्ष मजदूर क्रांति दल, दिनेश सिंह सेंगर, विक्रम सिंह राठौर, अनवार अहमद मंसूरी, देवेन्द्र अहिरवार, हरिनारायण श्रीवास्तव, जगदीश विश्वकर्मा, राज सिंह शेखावत, सुनील हीरवानी, अजय सिंह परिहार , प्रमोद सिंह शेखावत आदि उपस्थित रहे।
संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शरद प्रताप सिंह एड. ने किया एवं हरी किशोर रजक ने आभार व्यक्त किया।

झांसी दर्शन यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें linkl,https://www.youtube.com/channel/UCTKzlYoPHPBKf7z8M494YNw,link, https://www.facebook.com/watch/jhansidarshan2018/फेसबुक पेज झांसी दर्शन को लाइक करें, www.jhansidarshan.in, news portal,मेल jhansidarshan786@gmail.com, sahuarchana1234@gmail.com- mo. मो. नं.whs 8052202032,8299493913,R.रजि. न्यूज़ पेपर, एडिटर, नीरज साहू, झांसी दर्शन, एम.एल. मार्केट बाहर खंडेराव गेट l

Jhansidarshan.in