जेएमसी के पदाधिकारियों पर गलत मुकदमा लिखने को लेकर बरुआसागर के पत्रकारों ने थाना अध्यक्ष के माध्यम से एसएसपी को ज्ञापन सौंपा
झांसी। बरूआ सागर में पत्रकारों ने बरूआ सागर थाना प्रभारी को एसएसपी संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पत्रकारों ने झांसी मीडिया क्लब के अध्यक्ष मुकेश वर्मा सहित अन्य पर लिखे गए फर्जी मुकदमे को निरस्त कराने व दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई। और निरंतर झांसी जनपद में पत्रकारों के अंदर पुलिस द्वारा भ्रमित मुकदमे को लेकर विरोध निरंतर जारी है और इसी दौरान आज पूछ मोठ के पत्रकारों ने भी ज्ञापन सौंपा । इसी के साथ बरुआसागर के साथी पत्रकारों ने भी ज्ञापन दिया । इस दौरान बरूआ सागर के पत्रकार अतर सिंह,पवन जैन, आनंद मोदी, नीरज राय सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे ।
जेएमसी के पदाधिकारियों पर गलत मुकदमा लिखने को लेकर बरुआसागर के पत्रकारों ने थाना अध्यक्ष के माध्यम से एसएसपी को ज्ञापन