• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार ने अपने एक द्विवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद जालौन के विकास कार्यो का लिया जायजा-=-रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी

By

Jun 16, 2021

प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार ने अपने एक द्विवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद जालौन के विकास कार्यो का लिया जायजा-=-रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी
जालौन:-उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग/प्रभारी मंत्री श्रीमती नीलिमा कटियार अपने एक द्विवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत आज राजकीय मेडिकल कालेज में निर्मित आॅक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री जी द्वारा आॅक्सीजन प्लांट की क्षमता तथा उसके संचालन के संबंध में जानकारी की। इसके उपरान्त प्रभारी मंत्री जी द्वारा राजकीय मेडिकल कालेज के हाॅल में आक्सीजन प्लांट के लगाये जाने के प्रयास का सांसद,विधायकगण तथा जिलाधिकारी की प्रशंसा की। उन्होने कहा कि सरकार के मंशानरूप प्रशासन अपनी मुस्तैदी के साथ कार्य धरातल पर उतारा हैं। उन्होने यह भी कहा कि मेडिकल कालेज के सभी चिकित्सक एवं स्टाफ के कार्यो की प्रंशसा की। इसके उपरान्त प्रभारी मंत्री जी द्वारा ब्लाक कदौरा के ग्राम हनरायपुर में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत निर्माणाधीन टयूबवेल का भी निरीक्षण किया जो हनरायपुर एवं गढ़वा में पानी की आपूर्ति हेतु निर्मित की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होने उपस्थित अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) से जानकारी की तथा यह भी निर्देशित किया कि कार्य शीघ्र से शीघ्र पूर्ण कराये जाये तथा जो भी खुदाई कर पाईप लाईन डाले जाये उसे तत्काल भर दिये जाये। उन्होने यह भी कहा कि सभी लोगो को पानी के कनेक्शन तुरन्त दे दिये जाये इसमें किसी भी प्रकार की समस्यायें न उत्पन्न हो। उन्होने यह भी कहा कि जो भी कार्य किये जाये वह गुणवत्तापूर्ण किये जाये। प्रभारी मंत्री ब्लाक कदौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने टीकाकरण कक्ष को देखा तथा उपस्थित स्टाफ से पूछताछ की कि अब तक कितने वैक्सीनेशन किये गये हैं, उन्होने वहां वैक्सीनेशन करने वाले के बैठने के स्थान की भी जानकारी की। उन्होने वैक्सीनेशन वोर्ड को बाहर लगाये जाने के भी निर्देश दिये जिससे अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सके। प्रभारी मंत्री द्वारा एल-1 का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होने यह भी कहा कि प्रत्येक बेड के पास कूड़ादान रखे जाये। उन्होने आइसोलेशन वार्ड का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने वार्ड में खिड़की लगाये जाने के निर्देश दिये। उन्होने ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधन इकाई को देखा तथा उपस्थित स्टाफ से जानकारी की। उन्होने साफ-सफाई तथा सुव्यवस्थित ढंग से रख रखाव किये जाने के भी निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री द्वारा चिकित्सा अधीक्षक कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा सी0सी0टी0वी0कैमरे लगे होने की जानकारी की जिस पर बताया गया कि 20 कैमरे लगाये गये है जो क्रियाशील हैं। उन्होने दवा वितरण कक्ष का भी निरीक्षण किया जिस पर उन्होने शीशे की आलमारी में दवा रखे जाने के निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री द्वारा निगरानी समिति के सदस्यों से वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी की तथा यह भी पूछताछ की कि आप लोग द्वारा किस प्रकार से लोगो को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किये जाते हैं। जिस पर निगरानी समिति के सदस्यों द्वारा लोग को अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराये जाने हेतु जागरूक किये जाते हैं। जिस पर प्रभारी मंत्री द्वारा सदस्यों को और अधिक जागरूकता में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक कालपी एवं जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित निगरानी समिति के सदस्यों को मास्क, सैनेटाइजर तथा साबुन का वितरण किया गया। इसके उपरान्त प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक कालपी एवं जिलाधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में पौध रोपण कर पानी से सिंचन किया। उन्होने इस अवसर पर कहा कि सभी लोगो को पर्यावरण शुद्व रखने हेतु वृक्ष लगाना चाहिये। प्रभारी मंत्री द्वारा ब्लाक कदौरा के विकास के संबंध में बैठक की। बैठक में खण्ड विकास अधिकारी द्वारा शासन की योजनायें तथा किये गये कार्यो के बारे में विस्तार से मंत्री को अवगत कराया। जिस पर प्रभारी मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि जो भी योजनायें शासन द्वारा संचालित की जाती है उसे पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध करायी जाये। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न की जाये। प्रभारी मंत्री द्वारा गौशाला की भी समीक्षा की जिस पर बताया गया कि अस्थायी तथा स्थायी गौशाला पूर्ण रूप से क्रियाशील हैं। मनरेगा द्वारा कराये गये कार्यो की भी समीक्षा की। उन्होने अब तक के वृक्षारोपण के संबंध में जानकारी की तथा कहा कि चिन्हित जगहों पर लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वृक्षारोपण किये जाये। उन्होने राशन वितरण की भी जानकारी की तथा कहा कि दुकानों पर वैक्सीनेशन लगाये जाने संबंधी जानकारी अंकित करे जिससे अधिक से अधिक लोग वैक्सीनेशन हेतु जागरूक हो सके। उन्होने राशन की दुकानों पर राशन वितरण की सूची भी लगी होनी चाहिये। इसके उपरान्त प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक कालपी तथा जिलाधिकारी द्वारा ब्लाक परिसर में पौध रोपण कर पानी से सिंचन किया। इसके उपरान्त प्रभारी मंत्री द्वारा गेहूं क्रय केन्द्र कदौरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री द्वारा पी0सी0ओ0 संस्था द्वारा गेहूं खरीद लक्ष्य के सापेक्ष अधिक पाये जाने पर जांच कराये जाने के भी निर्देश दिये।
इस अवसर पर सांसद भानुप्रताप सिंह वर्मा, सदर विधायक, उरई गौरीशंकर वर्मा, विधायक कालपी नरेन्द्र पाल सिंह जादौन, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी डा0 अभय कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष भा0ज0पा0 रामेन्द्र सिंह बना, प्रदेश अध्यक्ष भा0ज0पा0 के जिला प्रतिनिधि अरविन्द सिंह चौहान सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

झांसी दर्शन यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें linkl,https://www.youtube.com/channel/UCTKzlYoPHPBKf7z8M494YNw,link, https://www.facebook.com/watch/jhansidarshan2018/फेसबुक पेज झांसी दर्शन को लाइक करें, www.jhansidarshan.in, news portal,मेल jhansidarshan786@gmail.com, sahuarchana1234@gmail.com- mo. मो. नं.whs 8052202032,8299493913,R.रजि. न्यूज़ पेपर, एडिटर, नीरज साहू, झांसी दर्शन, एम.एल. मार्केट बाहर खंडेराव गेट l

Jhansidarshan.in