क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कोका कोला की बोतलें किनारे कर दी, पानी की बोतल उठाकर कहा – पानी पीयो, कोका कोला को 293 अरब रुपए का नुकसान हो गया – कैलाश चन्द मिश्रा (राष्ट्रीय महा सचिव, APP)
____________
APP के राष्ट्रीय महा सचिव – कैलाश चन्द मिश्रा ने कहा कि आज देश वासियों को इसे कुछ सीख लेना चाहिए। क्रिस्टियानो रोनाल्डो जो कि फुटबाल मे विश्व का सबसे अच्छा खिलाडी है। लेकिन अपने फायदे के लिए लोगों के सेहत से खिलवाड़ नहीं किया बल्कि वह कर दिखाया जो सही था।
वही आज बात करे हमारे देश के भारतीय सेलेब्रिटी की अपने चंद फायदो के लिए जनता के जानकी प्रवाह किए बगैर सॉफ़्ट ड्रिंक्स, सोडा, एल्कोहल जो कि सभी हानिकारक हैं। यह बात ज़ाहिर है। लेकिन सिर्फ़ अपनी कमाई बढाने के लिए बेपरवाह है।
कैलाश चन्द मिश्रा ने कहा कि वही बड़े सेलिब्रिटी रोनाल्डो भी है जो कोका कोला की बोतलें किनारे कर दी, पानी की बोतल उठाकर कहा – पानी पीयो, कोका कोला के शेयर्स का कुछ ही घंटों में यह हश्र हुआ कि 293 अरब रुपयों की चपत लग गया।
भारतीय सेलेब्रिटी भी जानते हैं और यह भी जानते हैं कि उनके फैन्स उनके नाम पर तेज़ाब भी गटक जाएंगे तो क्या उनकी ज़िम्मेदारी और जवाबदेही कुछ नहीं बनती?
यहाँ तो सेलेब्रिटी की भरमार है जो कुछ तूफ़ानी करने के लिये, डर को दूर भगाकर आगे जीतने के लिये कोल्ड ड्रिंक्स पीते हैं। आमिर ख़ान ने बहुत पहले ही कह दिया था कि ठण्डा मतलब कोका कोला। अक्षय कुमार ख़ुद बेहतरीन रुटीन फ़ॉलो करते हैं लेकिन एक बोतल थम्स अप के लिये आग के गोले में कूदते हैं, पानी में छलांग लगाते हैं और मगरमच्छ के बगल से उसे उठा लाते हैं, रितिक भी कम नहीं हैं, कम तो ख़ैर कोई नहीं है। सलमान ख़ान को बीइंग ह्युमन भी बनना है और कोल्ड ड्रिंक भी बेचनी है। संजय दत्त ऑल सीज़ंस व्हिस्की के पीछे भागते हुए रैम्प वॉक कर लेते हैं।
इन सभी लोगों से विज्ञापन के इतर बात की जाए तो कोई भी व्यक्ति किसी ड्रिंक को एनडोर्स नहीं करेगा, सब बतायेंगे कि ग़लत है, बुरा है लेकिन इतनी रीढ़ किसी में नहीं कि करोड़ों का प्रोजेक्ट अस्वीकार कर दें।
क्रिस्टियानो ने जो किया वह बेहद मामूली बात है लेकिन सार्वजनिक स्थल पर एक महान फ़ुटबॉल खिलाड़ी द्वारा ऐसा किया जाना क़ाबिल-ए-तारीफ़ इसलिए है कि उन्हें पानी पीने को कहने के लिये एक रुपये भी नहीं मिलने थे। कोक की बोतल हाथ में लेकर दो बार घुमा देते तो करोड़ों मिल जाते लेकिन उन्होंने सब दरकिनार किया और सही को चुना।
कैलाश चन्द मिश्रा कहा कि सही काम करने के लिये आपको समूह की, मैनेजमेंट-पीआर टीम की ज़रूरत नहीं होती, ज़मीर ज़िंदा हो तो आप अकेले भी पर्याप्त हैं। इस बात पर एक बार सभी भारतीयों को गौर करना चाहिए खास कर हम अपने उन तमाम पुर्वांचली भाईयों से हाथ जोड़कर अपील किया कि स्वदेशी अपनाओ किसी सेलिब्रिटी के कहने पर मत जाओ जो सही और शुद्ध वही खाओ पियो और शरीर से बिमारी भगाओ।
झांसी दर्शन यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें linkl,https://www.youtube.com/channel/UCTKzlYoPHPBKf7z8M494YNw,link, https://www.facebook.com/watch/jhansidarshan2018/फेसबुक पेज झांसी दर्शन को लाइक करें, www.jhansidarshan.in, news portal,मेल jhansidarshan786@gmail.com, sahuarchana1234@gmail.com- mo. मो. नं.whs 8052202032,8299493913,R.रजि. न्यूज़ पेपर, एडिटर, नीरज साहू, झांसी दर्शन, एम.एल. मार्केट बाहर खंडेराव गेट l