जालौन पुलिस ने पकड़ा 15000 का इनामिया बदमाश-=-रिपोर्ट-आर. के. द्विवेदी
जालौन, माधौगढ़ और सर्वलांस पुलिस टीम को संयुक्त रुप से बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है यह बदमाश पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था। जिसके ऊपर जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 17 मुकदमे दर्ज थे।
इस मामले का खुलासा करते हुए जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडेराव निवासी राकेश तिवारी पुत्र मैथिलीशरण जनपद में अवैध शराब की बिक्री व तस्करी करता था जिसके खिलाफ कुठौंद थाना क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई थी। जिसके बाद वह लगातार फरार चल रहा था इस आरोपी पर फरार होने के बाद 15 हजार का इनाम भी रखा था जिसके बाद इस को गिरफ्तार करने के लिए जालौन सर्वलाइंस कुठौंद व माधौगढ़ पुलिस लगी हुई थी जिसे जालौन माधवगढ़ और सर्व लायंस टीम ने औरैया रोड साहब मोड़ तिराहा से सुबह के समय गिरफ्तार किया है जो भागने की फिराक में था अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके ऊपर गैंगस्टर और ₹15000 का इनाम रखने के बाद यह ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शिवनारायण है रहने लगा था। जहां भी पुलिस टीम ने कई बार दबिश दी थी लेकिन यह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। एसपी के अनुसार इसके खिलाफ जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 17 मामले दर्ज थे उन्होंने बताया कि जनपद में शराब माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत यह पुलिस के लिए बड़ी सफलता है।