• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

ओवरलोडिंग के खिलाफ पुलिस अधीक्षक की कार्रवाही से मचा हड़कंप , 26 ट्रक सीज 35 लाख का जुर्माना ठोंका-=-रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी

By

Jun 16, 2021

ओवरलोडिंग के खिलाफ पुलिस अधीक्षक की कार्रवाही से मचा हड़कंप , 26 ट्रक सीज 35 लाख का जुर्माना ठोंका-=-रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी

प्रदेश में ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए शासन की तरफ से निर्देश जारी किये गए हैं , जिसको लेकर जालौन जिले में मौरंग-गिट्टी की हो रही ओवरलोडिंग पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक ने सीओ कालपी, जालौन, उरई ने अलग अलग रूटों पर थाना पुलिस के साथ मिलकर बैरियर लगाकर ट्रकों को चेक किया गया इस अभियान में परिवहन विभाग और खनिज विभाग की हर तहसील स्तर पर कार्रवाही करते हुए रॉयलटी न मिलने के अलावा क्षमता से अधिक बालू और गिट्टी मिलने पर ट्रकों को सीज किया गया इस अभियान में 26 गाड़ियों पर कार्रवाही करते हुए लाखों रुपये का जुर्माना वसूला गया।
बता दें कि जालौन जिले में मौरंग-गिट्टी माफिया ओवरलोडिंग और बिना रॉयल्टी के ट्रकों को अवैध तरीके से ले जा रहे हैं, जिस कारण कदौरा डकोर क्षेत्र में मौरंग खदानों के कारण अधिकतर सड़कें बुरी तरह खराब हो चुकी हैं।आपको बता दे पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जोल्हूपुर कालपी रोड पर सीओ कालपी बीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त चेकिंग अभियान चलाते हुए खदानों से मौरंग लाद कर ला रहे ओवरलोड ट्रकों के कागज चेक किये गए साथ ही जालौन औरैया मार्ग पर पुलिस अधीक्षक ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए मोरंग और गिट्टी के ट्रको को रोक कर कागजात चेक किये गए।
अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया ओवरलोडिंग लदे वाहनों का संचालन किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 350 ट्रको को रोकर कागज और ओवरलोडिंग चेक की गई जिसमें 26 ट्रक मानक विहीन पाए जाने पर सीज की कार्रवाही करते हुए भारी जुर्माना वसूला गया।
प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने पकड़े गए वाहनों का ऑनलाइन चालान किया तो वहीं ट्रकों के कागज नहीं होने पर सीज की कार्रवाई कर कोतवाली परिसर में खड़ा करवा दिया।
पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ओवरलोडिंग के खिलाफ भेड़ी रोड पर कदौरा पुलिस के साथ चेकिंग अभियान शुरू किया गया।संयुक्त कार्रवाई में 20 से अधिक ट्रकों में कोई भी कागज नहीं पाए गए।कार्रवाई की सूचना मिलते ही चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए।खनिज विभाग और एआरटीओ प्रवर्तन ने सभी ट्रकों को मंडी कालपी परिसर और जालौन कोतवाली में कार्रवाई कर खड़ा करा दिया है। इस कार्रवाई में 35 लाख से अधिक का राजस्व वसूल गया है।

Jhansidarshan.in