*महीनों से नहीं की गई नालों की सफाई लोगों का निकलना हुआ मुश्किल नालों का कचड़ा एवं पानी सड़कों पर*
*रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*
गरौठा कस्बा में 1 घंटे की बारिश में नालों का पानी सड़कों पर जिधर भी नजर डालो उधर हर रोड पर पानी ही पानी नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे नदी बह रही हो वजह सिर्फ यही है कि नालो की साफ सफाई ना होने की वजह से हर तरफ पानी ही पानी है इस समय नगर पंचायत का कार्यभार ईओ साहब आशीष राय संभाल रहे हैं कस्बा के नाले गंदगी से भरे पड़े हैं कई माह बीत जाने के बाद भी सफाई ना होने के कारण यहां के लोगों का इस गंदगी की वजह से जीवन अस्त-व्यस्त है और अधिकांश लोग बीमार भी पड़ रहे हैं बारिश में लोगों को कड़ी मसक्कत का सामना करना पड़ रहा है। देखना यह है कि नगर पंचायत के आला अधिकारी इस समस्या से कब निजात दिलाते हैं या कस्बा वासी यूं ही गंदगी में अपना जीवन काटेंगे।