• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

ज्वैलर्स और ग्राहक में जमकर हुआ विवाद, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल-रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी

By

Jun 15, 2021

ज्वैलर्स और ग्राहक में जमकर हुआ विवाद, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल-रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी

जालौन:-कोंच में लवली चौराहा के पास एक ज्वैलर्स और ग्राहक में जमकर विवाद हुआ। जिसका लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जो तथ्य सामने आया है उसके मुताबिक़ राजाभैया पटेल नाम के व्यक्ति के परिजनों ने काफी साल पहले कोंच के महेश ज्वैलर्स के यहां से सोने के लाखों के आभूषण बनवाए थे। इनके यहां से बने हुए आभूषण में से जब उसने एक जंजीर दूसरे ज्वैलर्स के यहां गलवाई तो उसमें पीतल ही पीतल निकला। जिसको लेकर ग्राहक ने हंगामा किया और कहा कि अगर यह जेवर वह अपने सामने गलवाये अगर सभी में पीतल पाया गया तो वह उसकी जंजीर के पैसा भी वापिस करे और अगर सोना सही है तो उसको 85 परसेंट के हिसाब से पैसा दिया जाए। ग्राहक ने दुकानदार पर कई गम्भीर आरोप लगाये। पीड़ित ग्राहक ने बताया कि उसकी शादी में भी यही जेबर की फ़ोटो भी उसके पास है जिससे यह सिद्ध हो सके कि यह वही जेवर है जो इनके यहां से बनवाये थे ।

 

Jhansidarshan.in