• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य द्वारा पर्यावरण संतुलन बनाये रखने में 11000 पौधों/वृक्षारोपण मे आ रही तकनीकी समस्या का शासन/प्रशासन स्तर पर करवाएंगे निराकरण :-सतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव।

By

Jun 15, 2021
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य द्वारा पर्यावरण संतुलन बनाये रखने में 11000 पौधों/वृक्षारोपण मे आ रही तकनीकी समस्या का शासन/प्रशासन स्तर पर करवाएंगे निराकरण :-सतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव।
झाँसी।हैल्पिंग हैंड सेवा संस्थान के अध्यक्ष सतेन्द्रकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हमारा  संस्थान पर्यावरण संतुलन हेतु गत कई वर्षों से वृक्षारोपण का कार्य कर रहा हैं। इस वर्ष के 11हज़ार वृक्षारोपण के लक्ष्य में आ रही तकनीकी समस्या को पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के समक्ष रखी,जिसमे पूर्व केन्द्रीय मंत्री द्वारा संस्थान के पदाधिकारियों  को आश्वस्त कर कहा कि पर्यावरण संरक्षण के वृक्षारोपण कार्य में आ रही तकनीकी समस्या के निदान को हम शासन /प्रशासन स्तर से निराकरण करवाने में कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे।
       इसी क्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य एवं संस्थान के  अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल आन्ध्रा वामसी जिलाधिकारी झाँसी से मिला 11हज़ार वृक्षारोपण में आ रही तकनीकी समस्या से अवगत कराया ।जिसमे जिलाधिकारी झाँसी ने सुझाव देकर कहा कि आपकी समिति  पहुज नदी के किनारे वृक्षारोपण का कार्य करे।ज़िसके संबंध में  प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा संस्थान को वृक्षारोपण हेतु पौधे उपलब्ध करवायेंगे।
  उक्त कार्य  वर्षा शुरू होने के बाद से प्रारंभ कर दिया जाएगा।
    प्रतिनिधि मंडल में संस्थान के संरक्षक  नरेन्द्र दलमोत्त्रा,अरुण प्रताप सिंह  खरे संस्थान सचिव धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष तरुण कुमार सक्सेना आदि रहे ।
Jhansidarshan.in