• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

वरिष्ठ पत्रकार पर दर्ज फर्जी मुक़दमे को लेकर पत्रकरो ने एस डी एम एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौपा निष्पक्ष जांच का ज्ञापन रिपोर्ट दयाशंकर साहू नरेन्द्र सविता

वरिष्ठ पत्रकार पर दर्ज फर्जी मुक़दमे को लेकर पत्रकरो ने एस डी एम एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौपा निष्पक्ष जांच का ज्ञापन रिपोर्ट दयाशंकर साहू नरेन्द्र सविता

 

ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार

 

पूँछ तहसील मोठ मे एक दर्जन से अधिक पत्रकारों ने उपजिलाधिकारी मोठ एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी मोठ के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन दिया और पत्रकारों के खिलाफ लिखा मुकदमा में निष्पक्ष जांच की मांग की वही गुर्जर महेन्द्र नागर ने कहा कि एक दबंग किस्म के अपराधिक व्यक्ति द्वारा साजिश के तहत झांसी मीडिया क्लब अध्यक्ष मुकेश वर्मा और अन्य पत्रकारों के खिलाफ नवाबाद पुलिस एक फर्जी अपराधिक मुकदमा दर्ज कर दिया है।
जबकि मुकदमा दर्ज कराने वाला व्यक्ति राजा साहब की दुकान पर झांसी मीडिया क्लब अध्यक्ष मुकेश वर्मा कभी गये नहीं। उसके यहां लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर ली जाए। झांसी मीडिया क्लब अध्यक्ष मुकेश वर्मा एवं पत्रकार प्रमेंद्र सिंह निर्दोष है। प्रमेंद्र सिंह द्वारा दर्ज कराए गए एससी एस टी एक्ट के मामले में राजीनामा करने के लिए राजा साहब ने झांसी के थाना नवाबाद पुलिस से सांठगांठ कर फर्जी मुकदमा लिखवाया है। झांसी मीडिया क्लब अध्यक्ष मुकेश वर्मा पर दर्ज मुकदमे की हम सभी पत्रकार घोर निन्दा करते है और मांग करते है कि मुकेश वर्मा पत्रकार प्रमेंद्र पर दर्ज मुकदमें को शीघ्र निश्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। महेंद्र सिंह नागर, अरविंद श्रीवास, श्यामाचरण उपाध्याय, यशपाल सिंह, शुभम त्रिपाठी, शुभम उपाध्याय, पप्पन राज, समथर पत्रकार वरिष्ठ पत्रकार कोमल सिंह परिहार रहीश यादव इदरीश बाबा धीरेंद्र रैकवार, भारत नामदेव, नीरज लखेरा, नरेंद्र सविता दयाशंकर साहू, आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in