• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*प्रभारी निरीक्षक एट ने धूमधाम से मनाया नेत्रहीन का जन्मदिन, नेत्रहीन अनुज ने कहा आज का दिन कभी नहीं भुला पाएंगे*

*प्रभारी निरीक्षक एट ने धूमधाम से मनाया नेत्रहीन का जन्मदिन, नेत्रहीन अनुज ने कहा आज का दिन कभी नहीं भुला पाएंगे*

प्रभारी निरीक्षक एट विनय दिवाकर ने आज एक नेत्रहीन अनुज का जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया। प्रभारी निरीक्षक थाना एट विनय दिवाकर ने अनुज के जन्मदिन पर पूरी व्यवस्था बहुत ही अच्छे ढंग से की थी। अनुज के जन्मदिन के लिए केक, कोल्डड्रिंक, पानी बोटल, मिष्ठान, चॉकलेट व गिफ्ट आदि की व्यवस्था की गई थी। नेत्रहीन अनुज के 19वें जन्मदिन पर प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर ने केक कटवाकर अनुज को खिलाया और उसके बाद उन्हें मिष्ठान आदि भी खिलाया। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर संजय पाल व पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। इसी दौरान यहां पर प्रसिद्ध सन्त राजेश रामायणी के पुत्र पूर्व प्रधान गुरु प्रसाद शर्मा भी आये। उन्होंने भी अनुज को केक खिलाया। अपने जन्मदिन के अवसर पर अनुज ने बताया कि आज के दिन वह बहुत खुश है, आज के दिन को वह कभी नहीं भुला पायेगा। अनुज ने बताया कि एट इंस्पेक्टर विनय दिवाकर जी वाकई में बहुत ही अच्छे इंसान है। साहव तो कई आते और जाते हैं लेकिन ऐसे ही साहव दिलों में घर बन जाते है। ऐसे साहव चाहें जहां भी अपनी सर्विस करें लेकिन लोग उनकी याद करते हैं, उनके कार्यों को याद करते हैं। अनुज ने बताया कि उसने कभी सोचा भी न था कि इतने बड़े साहव उनके पास आकर उनका जन्मदिन मनाएंगे। अनुज ने बताया कि विनय सर का जैसा नाम है वैसा ही उनका काम भी है। वाकई में एक अच्छे अधिकारी की पहचान मानवता, दूसरे की खुशी में अपनी खुशी होती है। अनुज ने बताया कि वैसे मैं देख तो कुछ नहीं सकता लेकिन एक बेहतरीन अधिकारी के गुण मुझे विनय दिवाकर जी में दिख रहे हैं, मेरे दिल की और मेरे मन की आंखें यह सब देख रही है। ऐसे अधिकारी की जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम है। वहीं प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर ने बताया कि उन्हें इस लड़के के बारे में जानकारी हुई तो उंन्होने मन में निश्चित किया कि हम अनुज का जन्मदिन मनाएंगे और आज अनुज का जन्मदिन मनाकर मुझे भी बहुत अच्छा लगा। प्रभारी निरीक्षक थाना एट ने इस दौरान नेत्रहीन बच्चों की हर सम्भव मदद करने की बात भी कही।

Jhansidarshan.in