• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*भारत में कोरोंना से बच्चों की मृत्यु के उपरांत असहाय माता पिता को भी मिले आपदा राशि… पंडित संतोष कुमार गौड़ रिपोर्ट:- प्रदीप*

*भारत में कोरोंना से बच्चों की मृत्यु के उपरांत असहाय माता पिता को भी मिले आपदा राशि… पंडित संतोष कुमार गौड़ रिपोर्ट:- प्रदीप*

झांसी। अंदर सैयर गेट व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं कर्म योगी संस्था के संस्थापक पंडित संतोष कुमार गौड़ ने कोरोना वायरस जैसी भीषण महामारी से जान गवाने वाले देश के अनेकों माता पिता की मृत्यु के उपरांत अनाथ हुए बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था आदि हेतु मा. सुप्रीम कोर्ट, मा. हाई कोर्ट प्रयागराज, मा. प्रधानमंत्री भारत सरकार, मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, मा. कमिश्नर झांसी डिवीजन झांसी आदि को ज्ञापन एवं डाक संचार माध्यम से अनाथ हो चुके बच्चों के हित में आपदा राहत हेतु 29 अप्रैल 2021 अपनी बात रखी थी जिस पर प्रदेश सरकार के साथ साथ भारत सरकार ने भी विषय की गंभीरता को संज्ञान लेते हुए लगभग 1 माह के पश्चात उक्त योजना को क्रियान्वित किया। जिससे अनाथ हुए बच्चों के जीवन में निराशा से आशा का उदय हुआ।आज वही दूसरी ओर पंडित संतोष कुमार गौड़ ने उक्त विषय पर और गंभीरता पूर्वक विचार किया और महसूस किया कि जो माता पिता अपने बच्चों पर ही संपूर्ण तरह से आश्रित है और कोरोना महामारी में उनके बच्चों की मृत्यु हो गई और जो अपनी जीवन भर की जमा पूंजी अपने बच्चों को साक्षर बनाने में एवं बची हुई शेष जमा पूंजी अपने बच्चों के इलाज पर खर्च कर चुके उन माता-पिता के आगे बच्चों की मृत्यु के उपरांत अब जीवन का संकट गहराने लगा जैसे मकान का किराया अथवा हाउस टैक्स, बिजली का बिल, पानी का बिल, खाद्य सामग्री, दवा आदि जीविका पार्जन से संबंधित विभिन्न समस्याएं।आज इन्हीं विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु पंडित संतोष कुमार गौड़ ने एक बार फिर मा. सर्वोच्च न्यायालय, मा. उच्च न्यायालय इलाहाबाद, मा. प्रधानमंत्री भारत सरकार, मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार आदि के नाम संबोधित ज्ञापन झांसी जिलाधिकारी को प्रेषित किया। जिसमें भारत के अनेकों आश्रित असहाय माता-पिता को भरण पोषण हेतु आपदा राहत राशि देने की बात कही गई। ज्ञापन में महिला अध्यक्षा श्रीमती रजनी वर्मा ने यह भी कहा गया उक्त विषय की पेपर प्रतिक्रिया को सरल व शीघ्र संपन्न होना चाहिए, संस्था महासचिव श्रीमती अंजलि त्रिपाठी ने कहा कि बुजुर्ग माता-पिता भाग दौड़ करने में सक्षम नहीं होते अतः बुजुर्ग असहाय माता पिता को शीघ्र राहत हेतु प्रशासन अभिलंब विचार करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन कर्म योगी संस्था की उपाध्यक्ष तारा केसवानी एवं सूर्य प्रकाश मिश्रा औदिच्य ने किया एवं उपस्थित अनुराधा शर्मा,भारती गहलोत विमलेश शर्मा, सीमा शर्मा, मधु पासी, शिवाली अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, रेखा वैद्य, नीलम शर्मा, बंदना पांडे आदि सभी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया

Jhansidarshan.in