• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झाँसी l अवैध खनन,ओवरलोड,फर्जी रॉयल्टी से जमकर हो रहा है सरकार के राजस्व को नुकसान,ऐसे करते हैं काम….

By

Jun 15, 2021

पुंछ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेतवा नदी किनारे स्थित बालू घाटों पर अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है रविवार को भी बेरोकटोक अवैध खनन चलता रहा घाटों से बिना रॉयल्टी के ओवरलोड ट्रक बालू ढोते नजर आए जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन की सतर्कता के बाद भी अवैध खनन का काम धड़ल्ले से चल रहा है खनन को रोकने के लिए सरकारी मशीनरी लगी हुई है रविवार को खनिज विभाग की टीम ने एरच रोड पुल के नीचे से एक ट्रक को अवैध रूप से बालू ले जाते हुए पकड़ खनिज सर्वेयर अशोक कुमार मौर्या एवं लिपिक गिरीश कुमार ने ट्रक क्रमांक यूपी 93 ए डी 6868 को ओवरलोड बालू में पकड़ लिया ट्रक को थाना में लाकर सीज कर दिया बताते हैं कि ग्राम सलेमपुर एवं परैछा बालू घाट से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक ओवरलोड बालू भरकर झांसी उरई कोच आदि नगरों में धड़ल्ले से बेच रहे हैं खनिज विभाग के अधिकारियों को जानकारी होने के बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है हाईवे पर बैरियर होने के बाद भी बेरोकटोक बाहर निकाले जाते हैं ट्रक चालक फर्जी रॉयल्टी बनाकर सरकार के राजस्व की चोरी कर रहे हैं कस्बा पूँछ मैं साइबर संचालक चोरी छुपे फर्जी रॉयल्टी बना रहे हैं फर्जी रॉयल्टी के सहारे ट्रक संचालक स्टोन क्रेशर एवं बालू घाटों से खनिज संपदा भरकर कानपुर औरैया भेज रहे हैं स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई की जाए

Jhansidarshan.in