जंगल मे अवैध मिट्टी खोदने से मना करने पर मारी मोपेड में टक्कर रिपोर्ट दयाशंकर साहू नरेन्द्र सविता
ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार
झाँसी कस्बा पूँछ वन विभाग कर्मी को एक कार चालक द्वारा रोककर उसके मोपेड में टक्कर मार दी जिससे वन विभाग कर्मी रोड किनारे अपनी मोपेड से गिरकर घायल हो गया जिसका प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने मोठ डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार लल्लू पुत्र विशुन सिंह निवासी ग्राम ढेरा जो वन विभाग सेसा नर्सरी में फॉरेस्ट गार्ड के पद पर कार्यरत है उसने बताया की किसी दबंग को उसने वन विभाग की जमीन से मिट्टी निकालने से मना किया था जिसको लेकर आज उक्त दबंग द्वारा सेसा व पूछ के मध्य दोनों पेट्रोल पंप के बीच में दबंग ने अपनी कार द्वारा उसे रोका गया और उसकी मोपेड में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।