*रक्तदान के लिए युवाओं को रेडक्रॉस ने प्रेरित किया रिपोर्ट:- प्रदीप*
झांसी। रक्तदान के लिए जागरूकता बढ़ाने इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा जागरूकता संवाद अभियान चलाया गया। आज विश्व रक्तदान दिवस पर वाइस चेयरमैन सुदर्शन शिवहरे व कोषाध्यक्ष मनमोहन मनु ने मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर का भ्रमण कर युवाओं को सुरक्षित रक्तदान के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान से कोई हानि नहीं होती है। इससे दूसरों का जीवन बचता है तथा स्वयं में रक्तदान के बाद गतिशीलता बढ़ती है। कोविडकाल में रक्तदान का महत्व बढ़ गया है। रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन आचार्य हरिओम पाठक के नेतृत्व में पांच दिवसीय जागरूकता अभियान चलाकर पदाधिकारियों ने युवाओं से रक्तदान करने का आव्हान किया गया। विश्व में ब्लड बैंक की शुरुआत रेडक्रॉस सोसाइटी ने की थी।