जुए के वायरल वीडियो की पड़ताल में पुलिस ने छाना जंगल का चप्पा चप्पा नही मिला कोई जुवा रिपोर्ट दयाशंकर साहू नरेन्द्र सविता
ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार
झांसी कस्बा पूँछ थाना पुलिस को वायरल विडियो के माध्यम से सूचना मिली की क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर स्टेट में जुआ खेला जा रहा है जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताए गए स्थानों पर दबिश दी लेकिन कोई भी जुआरी जुआ खेलते नहीं पाया गया पुलिस जंगल छानकर वापस लौटी इस संबंध में थाना प्रभारी राजपाल सिंह से जानकारी करने पर उन्होंने बताया है कि एक वीडियो वायरल हो रहा था की क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर स्टेट के जंगलों में जुआ खेला जा रहा है जिसको लेकर थाना प्रभारी ने हमराही पुलिस बल के साथ क्षेत्र के जंगल में जाकर दबिश दी लेकिन उन्हें किसी तरह का कोई जुआ खेलते नहीं मिला इसके बाद भी पुलिस लगातार जुआ की धरपकड़ में लगी हुई थी उन्होंने कहा की क्षेत्र में किसी तरह का जुआ खेलने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी किस तरह का अनैतिक कार्य करने वाला बख्शा नहीं जाएगा।