*जूनियर इंजीनियर संगठन करेगा ध्यानाकर्षण कार्यक्रम, हुई बैठक*
अवर अभियन्ता जितेंद्र देव वर्मा के अनुचित निलंबन के विरोध में समस्त अवर अभियन्ता/प्रोन्नत अभियंता द्वारा संगठन कार्यालय में आकस्मिक बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व में 9 जून 2021 को दिए गए पत्र में अवर अभियंता के अनुचित निलबंन को समाप्त करके दोषमुक्त करते हुए पुनः सेवा में बहाल करने हेतु अनुरोध किया गया था परंतु समयावधि पूर्ण उपरांत होने के बाद भी अधीक्षण अभियंता द्वारा कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। जिसके कारण संगठन के सभी सदस्यों के मन में भारी रोष व्याप्त है। सभा की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष इं. अमित कुमार शर्मा ने की। संचालन इं. मोहन कृष्ण अवर अभियंता ने की। आज की सभा में इं. रामू गुप्ता, संजीव कुमार, जगदीश वर्मा, ए. के. मौर्या, राहुल शाहू, नवीन, गुलाबचंद पाल, रमाकांत वर्मा, अरुण कुमार, दीपक वर्मा, सतीश चंद्र, पीयूष कुमार, रामसजीवन, ठाकुर प्रसाद, कपिल गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, शैलेन्द्र कुमार, नरेंद्र निरंजन, मनीष कुमार, रानी वर्मा, संगीता राजपूत, पूनम वर्मा, अब्दुल अजीम, कुसुमलता आदि मौजूद रहे।