नेशनल हाइवे 27 पर एक ट्रक बना आग का गोला क्लीनर गम्भीर रूप से घायल रिपोर्ट दयाशंकर साहू नरेन्द्र सविता
ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार
पूँछ झाँसी थाना पूंछ क्षेत्र के हाईवे मार्ग साई के कुआं के पास बीती रात लगभग 11बजे गिट्टी से भरा तेज भाग रहा ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। गर्म टायरों से निकल रही चिंगारी के घर्षण से ट्रक में आग लग गई और वह धू धू कर जलने लगा। इस घटना में क्लीनर बुरी तरह झुलस कर घायल हो गया मौका पाते ही ट्रक चालक ब्रजभूषण पुत्र नारायण ने छलांग लगा दी और वह मामूली घायल हो गया। जानकारी के अनुसार थाना कस्बा रक्सा थाना निवासी ट्रक का क्लीनर राहुल पुत्र मट्टू उम्र 30 वर्ष अपने ट्रक चालक ब्रजभूषण के साथ झांसी से गिट्टी के ट्रक लेकर उरई की ओर जा रहा था। रात में लगभग 11 बजे जैसे ही ट्रक थाना पूंछ क्षेत्र के हाईवे मार्ग साईं कुआं के पास पहुंचा उसी समय ट्रक डिवाइडर से टकरा गया टायरों की चिंगारी एवं शॉर्ट सर्किट से ट्रक में आग लग गई आग लगते ही अफरा तफरी मच गई घटना की सूचना अग्निशमन केंद्र मोंठ को दी गई। कुछ देर के लिए हाईवे मार्ग पर जाम लग गया घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पूंछ राजपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जाम की स्थिति देखते हुए पुलिस ने खड़े वाहनों को आगे जाने दिया इस दौरान घायल क्लींजर को 108 एंबुलेंस द्वारा स्वास्थ्य केंद्र मोंठमें उपचार के लिए भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उपचार के दौरान हालत में किसी प्रकार का सुधार ना होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए रेफर कर दिया।