• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*ग्राम चंदुर्रा का कराया जाएगा विकास, श्मशान व गौशाला पर रहेगा खास ध्यान-रविन्द्र*

*ग्राम चंदुर्रा का कराया जाएगा विकास, श्मशान व गौशाला पर रहेगा खास ध्यान-रविन्द्र*

कोंच विकास खण्ड की ग्राम पंचायत चंदुर्रा के प्रधान रविन्द्र कुमार ने कहा कि उनका प्रमुख प्रयास चंदुर्रा में चहुँमुखी विकास कराने का है। उन्होंने बताया कि उनके यहां सबसे बड़ी समस्या श्मशान घाट की है, गांव में श्मशान बनवाने उनका पहला और महत्वपूर्ण कार्य होगा। वहीं उन्होंने बताया कि गांव में गौशाला की व्यवस्था बहुत ही अच्छी व्यवस्था की जाएगी। प्रधान रविन्द्र कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत में बने तालाबों को भरने व साफ सफाई कराई जाएगी, उंन्होने बताया वर्तमान में गांव के तालाबों की साफ सफाई भी शुरू हो चुकी है।

Jhansidarshan.in