*दिनदहाड़े हो रहा अवैध मिट्टी खनन, सुरही चौकी की नाक के नीचे से निकल रहे मिट्टी भरे ट्रैक्टर*
खनन करने वाला पूर्व सपा विधायक का चचेरा भाई, अपने को सपा का नेता बताता है।
*सत्ता तो जरूर बदली लेकिन नहीं बलदा अवैध काम करने का सिलसिला। सपा सरकार में अवैध मिट्टी खनन करने वाले सपा विधायक व वर्तमान में सभासद प्रतिनिधि खुलेआम अवैध मिट्टी खनन का कर रहा काम। सुरही चौकी के पास से हजारों ट्रैक्टर निकाले जा रहे यहां से, फिर क्यों नहीं दिख रहे ये अवैध ट्रैक्टर खनन करने वाले।*
अभी तीन चार माह पहले ही एसडीएम व तहसीलदार ने इन अवैध मिट्टी खनन करने वालों के कारोबार के नष्ट करने के उद्देश्य से मय मिनी जेसीबी सहित तीन ट्रैक्टर भी पकड़कर की थी एक बड़े कार्यवाही लेकिन ट्रैक्टर को छुड़वाने के बाद अब तो बुरी तरह से दिन दहाड़े टूट से पड़े है यह अबैध खनन करने वाले।
*दिनदहाड़े हजारों ट्राली खनन करने वाले मस्त, रोज लाखों के हो रहे बारे न्यारे।*
ईमानदार एसडीएम, तहसीलदार, सीओ व पर प्रभारी निरीक्षक से मांग है कि ऐसे अवैध मिट्टी खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाहीं करें जिससे जनता में एक अच्छा संदेश जाए।