• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ी -मनीराम कुशवाहा…

By

Jun 12, 2021

पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ी -मनीराम कुशवाहा
—————-
झांसी। आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पुराना बस स्टैंड स्थित राजहंस पेट्रोल पंप पर कांग्रेस जनों ने जिला उपाध्यक्ष अफजाल हुसैन अध्यक्षता में डीजल पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जन हाथों में तख्तियां लिए हुए थे जिसके माध्यम से सरकार की केंद्र सरकार की निरंतर बढ़ रहे डीजल पेट्रोल के दाम और उससे उत्पन्न महंगाई की समस्या पर कड़ा विरोध जताया। धरने का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने पेट्रोल पंप मशीन की आरती उतारकर किया।

इस मौके पर विशेष रुप से उपस्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनीराम कुशवाहा ने कहा कि 2014 के चुनाव में कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए देश की जनता को सस्ता डीजल पेट्रोल उपलब्ध कराने के वादों के साथ सत्ता में आई मोदी सरकार ने कुछ ही समय बाद अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया और सबसे पहली बार डीजल पेट्रोल और रसोई गैस पर ही पड़ी इनके दामों में निरंतर वृद्धि की गई अब तो पेट्रोल कई राज्यों में शतक लगा चुकी है और डीजल उनका पीछा कर रहा है। डीजल पेट्रोल के बढ़े हुए दामों से महंगाई आसमान छू रही है और आम जनता का जीवन जीना दूभर हो गया है। पेट्रोल डीजल की बढ़ी हुई कीमतों ने आम इंसान और किसानों की कमर तोड़ दी है।

धरने की अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष अफजाल हुसैन ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में आग लगी हुई है और केंद्र सरकार इससे अपने हाथ सेंक रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।

इस अवसर पर सरदार जसपाल सिंह, जे के दोहरे, साहिदा बेगम, मीना आर्य,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र जतारिया, शहर अध्यक्ष किशन करोसिया, मनोज तिवारी ऋषभ साहू,गिरजा शंकर राय, अनवर अली, बंटी शुक्ला, आकाश, बॉबी मिस्त्री, साबिर भाई, अकबर खान, सोहेल खान, अनिल रिछारिया, हिना कौसर आदि उपस्थित रहे।

संचालन जिला उपाध्यक्ष नीता अग्रवाल ने एवं आभार जिला सचिव महेश कुशवाहा ने व्यक्त किया।

Jhansidarshan.in