झाँसी रेलवे स्टेशन पर मिले लावारिस बैग मय सोने, चांदी का कीमती सामान कुल कीमत 60,000/-और फिर
झाँसी l दिनाँक-06.06.2021 को समय लगभग 12.30 बजे उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह राजावत हमराह आ0 धरम सिंह मीणा, आ0 राकेश मीना, आ0 बजरंगी लाल को गश्त के दौरान झाँसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-02/03 पर एक काले रंग का लावारिस बैग मिला जिसे पोस्ट पर अग्रिम कार्यवाही हेतु लाया गया तथा स्टेशन पर इस संबंध में उद्घोषणा करवाई गई। कुछ समयोपरांत एक महिला नाम- गीता ठाकुर पत्नी विशाल ठाकुर उम्र-45 वर्ष निवासी डबरा, जिला ग्वालियर, म.प्र, पोस्ट पर आई तथा बताया कि उसका एक काले रंग का बैग स्टेशन पर छूट गया है जिसमें चांदी की पायल, सोने के कान के टॉक्स, नगद रु 16,500/- तथा कपड़े इत्यादि कुल कीमत रु 60,000/- लगभग थे। उप निरीक्षक द्वारा महिला से पहचान पुख्ता कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए उक्त बैग को समक्ष गवाह सही सलामत हालात में सुपुर्द किया गया जिसके लिए माहिला द्वारा RPF को सहृदय धन्यवाद दिया गया।
झांसी दर्शन यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें linkl,https://www.youtube.com/channel/UCTKzlYoPHPBKf7z8M494YNw,link, https://www.facebook.in/watch/jhansidarshan2018/फेसबुक पेज झांसी दर्शन को लाइक करें, www.jhansidarshan.in, news portal,मेल jhansidarshan786@gmail.com, sahuarchana1234@gmail.com- mo. मो. नं.whs 8052202032,8299493913,R.रजि. न्यूज़ पेपर, एडिटर, नीरज साहू, झांसी दर्शन, एम.एल. मार्केट बाहर खंडेराव गेट l