• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

रेलवे आरपीएफ पुलिस ने तीन आरोपी एवं 333 किलो की कच्ची शराब बरामद की..

By

Jun 12, 2021

झाँसी l दिनांक 12. 06. 2021 मंडल सुरक्षा आयुक्त झांसी के निर्देशन में निरीक्षक लोको नरेश कुमार हमराह स्टाफ एस.आई.पी.एफ. पी.के.दुबे संयुक्त उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह कांस्टेबल शेखर सिंह कांस्टेबल अमर सिंह व कांस्टेबल सुशील तथा एस आई पी एफ/ डी एस सी आर एम एस यादव एवं झांसी पोस्ट के कांस्टेबल बजरंगी लाल, कांस्टेबल डीएस मीना , कांस्टेबल हरी किशन व कांस्टेबल एसएस बिष्ट तथा सिविल पुलिस थाना प्रेम नगर के एसआई चंद्रशेखर, कांस्टेबल शिवकरण मीना के साथ पश्चिम रेलवे कॉलोनी झांसी में कुछ बाहरी व्यक्ति कच्ची शराब लेकर आने वाले हैं की सूचना पर कथित स्थान पर छुपकर निगरानी करने लगे तभी समय करीबन 4:00 बजे दो मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति आकर रुके तथा अपने साथ लाए गाड़ियों पर से कुछ सामान उतारकर झाड़ियों में छुपाने लगे तभी हम सभी ने घेराबंदी कर पकड़ लिया तथा उनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम व पते क्रमशः 01• नरेंद्र मनोरिया S/O शरनाम उम्र 28 वर्ष जाति कबूतरा R/O दातार नगर परवई जिला- झांसी उत्तर प्रदेश 02. कोमल आदिवासी S/O लख्खू सिंह उम्र 20 वर्ष R/O पूरा वरेरा P/S बबीना जिला – झांसी उत्तर प्रदेश 03.ज्योति माली S/O दयाल माली उम्र 37 वर्ष R/Oनाथ की कौड़ी मसीहा गंज P/S सिपरी बाजार जिला – झांसी उत्तर प्रदेश बताएं तथा स्वयं द्वारा अवैध रूप से कच्ची शराब बेचना स्वीकार किया जिनको हिरासत आरपीएफ व जप्त शराब को लेकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट लोको झाॅसी आए बाद जप्त कच्ची शराब की बोरियों का वजन कराने पर उनका कुल बजन 333 Kg पाया गया बाद संबंधित पुलिस थाना प्रेम नगर को सूचित करने पर एसआई चंद्रशेखर हमराह स्टाफ थाने पर आए जिनको मय तीनों आरोपियों व जप्त शुदा 333 Kg कच्ची शराब तथा दोनों मोटरसाइकिल अग्रिम कार्रवाई हेतु उनके सुपुर्द किया गया

झांसी दर्शन यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें linkl,https://www.youtube.com/channel/UCTKzlYoPHPBKf7z8M494YNw,link, https://www.facebook.in/watch/jhansidarshan2018/फेसबुक पेज झांसी दर्शन को लाइक करें, www.jhansidarshan.in, news portal,मेल jhansidarshan786@gmail.com, sahuarchana1234@gmail.com- mo. मो. नं.whs 8052202032,8299493913,R.रजि. न्यूज़ पेपर, एडिटर, नीरज साहू, झांसी दर्शन, एम.एल. मार्केट बाहर खंडेराव गेट l

 

Jhansidarshan.in