• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

यमुना में डूबे दो युवक 12 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने दोनों युवकों के शवों को किया बरामद ,परिवार में मचा कोहराम – रिपोर्ट -आर. के.द्विवेदी

By

Jun 12, 2021

गोताखोरों की मदद से एक शव देर रात 11 बजे मिला जबकि दूसरा सुबह 6 बजे

रिपोर्ट -आर. के.द्विवेदी

जालौन:-कालपी में ह्रदय विदारक घटना दस जून की शाम ६बजे की है जब पांच मित्र घूमने के उद्देश्य से यमुना के किलाघाट पहुंच गए।चूंकि यमुना के उस पार हो रही भारी पैमाने पर रेत की खनन से यमुना की जलधारा घाट छोड़ कर दूर हो गई जिसके चलते रेत पार कर उस और जाना पड़ता है। खेल खेल में पांचो दोस्त यमुना मे उतर गए रेत में पैर फिसलने से एक बालक गहरे गडढे में चला गया दूसरा दोस्त उसे बचाने के प्रयास में वह भी फिसल कर उसी गहरे गडढे में चला गया और डूबने लगा बाहर बैठे अन्य तीन लड़को ने बचाओ बचाओ की आवाज लगाई पर वहां कोई नहीं था लिहाजा दोनों दोस्त डूब गए।बाकी तीनों लड़के दहसत में भागते हुए घाट पर आए और लोगों को घटना के बारे में बताया तब वहां से किसी ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिश को दी।सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी आर के सिंह मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गए तुरन्त ही फायर बिग्रेड और गोता खोंरों को बुलाया गया काफी मसक्कत के बाद रात्रि ११बजे एक बालक का शव मिला जबकि दूसरे बालक का शव सुबह मिल पाया। जिनका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उरई भेज दिया।
घटनाकृम के अनुसार कन्हैया दीक्षित(२०)पुत्र मोहन दीक्षित मैनूपुर वाले हरीगंज तथा राहुल द्विवेदी (१९)पुत्र बबलू द्विवेदी कागजी पुरा अपने तीन और मित्रों किशंकु स्वर्णकार,अर्पित व रामलखन के साथ यमुना तट गए थे जिनमें डूबे दोनो बालक बहुत ही होनहार एवं धार्मिक सोच के बालक थे जिनमें कन्हैया दीक्षित अपने मां बाप की इकलौती संतान था जो भागवत कथा वाचक था छोटी सी उम्र से ही कथा भागवत करने लगा था ।वहीं राहुल द्विवेदी संगीत मयी रामयण का सुन्दर गायन करता था।दोनों परिवारों में कोहराम मचा है मां बाप के करूण कृंदन को देखा नहीं जा रहा है । वहीं अपने इकलोते होनहार पुत्र को खोने से कन्हैया की मां सर पटक पटक कर विलाप कर रही है बार बार बेहोस हो रही है जिसे देख कर पत्थर दिल इन्सान भी अपने आंसू नहीं रोक पाया। वहीं बबलू द्विवेदी के दो पुत्रों की राम लखन जैसी जोडी़ थी जो आज बिछड़ गयी अपने भाई के मृत शरीर को देख कर एक दम सुन्न सा पड़ गया दूसरा भाई अपनी सुद बुद खो बैठा। सारे नगर में मातम सा पसरा है जिसने भी सुना अपने आंसू नहीं रोक पाया।
शाम को ही यमुना के किले घाट पर सैकडो़ लोगों की भीड़ देर रात तक एकत्र रही वहीं सुबह सी एच सी कालपी में बिधायक नरेन्द्र सिंह जादौन, भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय पूर्व चेयर मेंन कमर अहमद, अशोक बाजपेई, बबलू राणा, सतिश द्विवेदी, दीपू तिवारी, योगेश द्विवेदी, चेयरमेन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, बिधायक प्रतिनिधि राघवेन्द्र प्रताप सिंह जादौन, सभासद अवधेश तिवारी, दिप्पू बाबा ,अरबिन्द राठौर, सभासद दिलीप पाठक सहित भारी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई।
सभी को यही कहते सुना कि हे
भगवान इतना बडा़ कष्ट किसी को न दे।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को तमाम जिन्दगी न भूलने वाले कष्ट को सहन करने की शक्ति दे।

Jhansidarshan.in