• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

जमुना में नहाने गए पांच युवकों में से दो युवक डूबे, रिपोर्ट -आर. के.द्विवेदी

By

Jun 12, 2021

जमुना में नहाने गए पांच युवकों में से दो युवक डूबे दरअसल मामला जनपद जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिहारी घाट का है जहां बीती शाम करीब छह बजे पांच युवक जमुना में नहाने गए तभी जमुना में नहाते समय दो युवक पानी मे डूब गए जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कालपी कोतवाली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कड़ी मसक्कत के बाद एक युवक को रात करीब आठ बजे खोज निकाला जिसके बाद एम्बुलेंस की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरा युवक सुबह करीब सात बजे गोताखोरों की मदद से कड़ी मसक्कत के बाद बाहर निकाला गया जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Jhansidarshan.in