• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

15000 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार – रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी

By

Jun 12, 2021

आज़ थाना एट पुलिस व एसओजी व सर्विलांश सेल की संयुक्त कार्यवाही में थाना एट के आवकारी अधिनियम व जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों के आधार पर 15000/रु का इनामियां अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।
संबंधित मामले में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राकेश सिंह ने मीडिया में खुलासा करते हुए जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया अभियुक्त बलबीर सिंह र्चुखी थाना क्षेत्र के ग्राम सतराजू का रहने वाला शातिर दिमाग बदमाश है।
जो कि जनपद के विभिन्न स्थानों पर अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहता था और इसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में करीब आधा दर्जन मुकदमे पहले से ही दर्ज है।
और जिला प्रशासन द्वारा इस पर 15000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
जिसे आज़ मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है।
इसके पास से कुछ देशी अवैध शराब बरामद की गई है और शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है।

Jhansidarshan.in