• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

अभिकर्ता दम्पत्ति ने करीब एक सैकड़ा लोगों को धोखाधड़ी कर लगाया करोड़ों रुपए का चूना – रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी

By

Jun 12, 2021

अभिकर्ता दम्पत्ति ने करीब एक सैकड़ा लोगों को धोखाधड़ी कर लगाया करोड़ों रुपए का चूना

रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी

मामला जनपद जालौन के उरई नगर क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक अभिकर्ता दम्पत्ति ने करीब एक सैकड़ा लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है।
संबंधित मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के उरई नगर क्षेत्र के रहने वाले एक अभिकर्ता दम्पत्ति ने पोस्ट आफिस में बचत खाते,मासिक आमदनी खाते, फिक्स डिपॉजिट कराने के नाम पर लोगों द्वारा जमा करने के लिए दी गई रकम को पोस्ट आफिस में जमा नहीं किया और खुद ही रकम हड़प कर गए।
और तो और उन्होंने पोस्ट आफिस की किताबों में खुद ही जमा करने की इंट्री लिखी और पोस्ट आफिस की मुहर लगाकर लोगों को बेबकूफ बनाया।
वो तो अचानक कुछ लोगों ने पोस्ट आफिस में जाकर जमा की गई धनराशि का मिलान कराया तो सारा गड़बड़ झाला सामने आया।
गड़बड़झाला सामने आने के बाद लोगों का पोस्ट आफिस पहुंचना शुरू हुआ तो लोगों के होश उड़ गए।
वहां पर जमा रकम और पासबुक में चढ़ी रकम में जमीन आसमान का अंतर दिखाई दिया।
इधर अपनी पोल खुलती देखकर अभिकर्ता दम्पत्ति मकान में ताले डाल कर नौ दो ग्यारह हो गए।
थक-हारकर लोगों ने जिलाधिकारी जालौन डॉ प्रियंका निरंजन की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई है।

विजुअल- जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे लोगों के

बाईट- धोखाधड़ी का शिकार हुए लोगों की।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in