• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

खाना बनाते समय महिला आग की चपेट में आकर झुलस गई एवं कच्चे मकान का छप्पर भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया

By

Jun 12, 2021

खाना बनाते समय महिला आग की चपेट में आकर झुलस गई एवं कच्चे मकान का छप्पर भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया

 

रिपोर्टर – यशपाल सिंह समथर

समथर( झांसी) समथर थाना क्षेत्र के ग्राम पचोब्इ में सुबह के लगभग 8:00 बजे एक मकान से चीख-पुकार की आवाजें सुनाई देने लगी लोगों ने जाकर देखा की शिबचरन कुशवाहा की पत्नी आग लग जाने के कारण बुरी तरह से झुलस गई है। एवं आग में झुलसी महिला के पुत्र अरविंद की पत्नी के शरीर का भी कुछ हिस्सा झुलस गया है। संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी महिला श्रीमती सुंदरी के पति शिवचरण कुशवाहा के अनुसार उक्त महिला कच्चे कमरे में खाना बना रही थी कि ख़ान बनाते समय आग की चपेट में आकर झुलस गई है एवं कच्चे मकान का छप्पर भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया।आग से झुलसी महिला के परिवारजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोंठ  ले गये जहां महिला का प्राथमिक उपचार करके हालत गम्भीर होने पर झांसी रेफर किया गया।

Jhansidarshan.in