अवैध कार्यों का गढ़ बन रहे जालौन के होटल रैस्टोरेंट
बीते दिनों एक रेस्टोरेंट में पकड़ा गया था लाखो का जुआ
बगैर पुख्ता आईडी के होटलों में जमकर हो रही कपल एंट्री
जालौन:-उरई लॉकड़ाउन की मार झेल रहे होटल व रैस्टोरेंट अब अवैध कार्यों की ओर अपना रुख कर चुके हैं। इसका उदाहरण बीते दिनों एक रैस्टोरेंट में पकड़ा गया लाखो रुपए का जुआ भी है। वहीं होटल व्यवसाय में आए नए होटल अब मुनाफे के लिए अवैध कार्य कर रहे हैं। उरई शहर में इन दिनों नए नवेले स्थापित हुए होटल आशिको के लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं। जहां बिना पुख्ता आईडी प्रूफ के इन्हें कुछ घण्टो के लिए आसानी से कमरा मिल जाता है। यही नहीं होटल संचालक इनकी सुरक्षा का पूरा जिम्मा भी उठा लेते हैं। कि उनके होते हुए आम इंसान तो क्या खाकी भी कुछ नही बिगाड़ सकती।
आपको बताते चलें कि कोरोना काल मे होटल व्यवसाय पर कड़ी मार पड़ी है। लौकडाउन में होटल बन्द ही कर दिए गए थे। अब लॉकडाउन खुलने के बाद मुनाफे के लिए यह अवैध कार्य भी कर रहे हैं। शहर के कालपी रोड पर इन दिनों कुछ नए होटल स्थापित होने की होड़ में जमकर कपल एंट्री कर रहे हैं। जहां बालिग व नाबालिग प्रेमी युगल कुछ घण्टो के लिए आसानी से ठहर सकते हैं। कुछ घण्टो के हजारों रुपए इनसे ऐंठ कर पुख्ता आईडी भी नहीं ली जाती। जिससे इनमे प्रेमी युगलों की इन दिनों जमकर चहल कदमी हो रही है। वहीं इन्हें खाकी का भी कोई डर नहीं है। जिसके चलते यह आसानी से अवैध कार्यो को अंजाम दे रहे हैं। इसके अलावा होटल के बंद कमरों में अन्य अवैध कार्य भी आसानी से किये जाते होंगे। ऐसा ही मामला बीते दिनो शहर के अम्बेडकर चौराहे के पास देखने को मिला था। जहां स्तिथ एक रेस्टोरेंट में लाखों का जुआ पकड़ा गया था। फिलहाल यदि समय रहते जालौन पुलिस ने ऐसे कारनामो को अंजाम देने वालों के विरुद्ध कोई सख्त कदम नही उठाया तो निश्चिय ही कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।