सांसद, विधायक व एमएलसी ने नव निर्मित सेतु का किया लोकार्पण
-ग्राम भेंड़ व रवा के मध्य मार्ग पर 1 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित हुआ सेतु
कोंच(जालौन):कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम भेंड़ व समीपवर्ती ग्राम रवा के मध्य सम्पर्क मार्ग पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पहल पर लोक निर्माण विभाग द्वारा कुल 1 करोड़ 15 लाख रुपये की धनराशि से निर्मित कराये गये सेतु का लोकार्पण शनिवार को सांसद भानुप्रताप सिंह वर्मा, कोंच-माधोगढ़ क्षेत्र के विधायक मूलचंद्र निरंजन व विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन ने संयुक्त रूप से किया।
लोकार्पण समारोह में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमिनेष गंगवार सहित भारी संख्या में उपस्थित क्षेत्रीय ग्रामीणों के बीच उक्त जनप्रतिनिधियों ने विद्वतजनों द्वारा उच्चारित मंत्रोच्चार के बीच पूजन आदि कर सेतु का लोकार्पण किया।इस दौरान सांसद एवं विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि सेतु ना होने से ग्रामीणों को आवागमन जैसी मूलभूत समस्या से परेशान होना पड़ रहा था लेकिन अब सेतु निर्मित होने के बाद आवागमन की समस्या से निजात मिल सकेगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार डामरीकरण सड़कें, सीसी सड़कें, पुल-पुलियों का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर करा रही है जो अब तक नहीं करायी जा सकीं थीं।इससे पूर्व ग्रामीणों द्वारा सांसद, विधायक व एमएलसी का स्वागत किया गया।लोकार्पण समारोह में जुझारपुरा सहकारी समिति अध्यक्ष गौरी चबोर,पिरौना सहकारी समिति अध्यक्ष अरविंद मुनिया, अभिमन्यु सिंह परिहार, धीरेन्द्र निरंजन, पीपी पटेल प्रधान लौना,मुलायम कुशवाहा प्रधान रवा,संजय पूर्व प्रधान चंदुररा, लालजी निरंजन चाँदनी,राकेश धनौरा, रामलला निरंजन, ठाकुर ध्यान सिंह, नरायन इमलौरी, प्रदीप, अबधेश पटेल, रामजी, सोनू पचीपुरा, सतेन्द्र गुर्जर रवा आदि लोग उपस्थित रहे ।
झांसी दर्शन यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें linkl,https://www.youtube.com/channel/UCTKzlYoPHPBKf7z8M494YNw,link, https://www.facebook.in/watch/jhansidarshan2018/फेसबुक पेज झांसी दर्शन को लाइक करें, www.jhansidarshan.com, news portal,मेल jhansidarshan786@gmail.com, sahuarchana1234@gmail.com- mo. मो. नं.whs 8052202032,8299493913,R.रजि. न्यूज़ पेपर, एडिटर, नीरज साहू, झांसी दर्शन, एम.एल. मार्केट बाहर खंडेराव गेट l
