• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

विधायकपचीपुरा से कोंच मुख्यमार्ग पर टू लेन सीसी सड़क निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ मूलचंद्र ने अधिशासी अभियंता के साथ स्थलीय निरीक्षण कर ठेकेदार को दिये दिशा निर्देश..

By

Jun 12, 2021

-विधायकपचीपुरा से कोंच मुख्यमार्ग पर टू लेन सीसी सड़क निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ मूलचंद्र ने अधिशासी अभियंता के साथ स्थलीय निरीक्षण कर ठेकेदार को दिये दिशा निर्देश

कोंच(जालौन):जालौन से कोंच मुख्य मार्ग पर नये सिरे से सड़क निर्माण कार्य के तहत बीते बर्ष पूर्व ग्राम पचीपुरा तक तो सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो गया था लेकिन ग्राम पचीपुरा से लेकर पंचानन चौराहा कोंच तक करीब 6 किमी दूरी की 12 करोड़ 30 लाख रुपये की धनराशि से टू लेन सीसी सड़क का निर्माण कार्य अधर में लटक गया था जिसको लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों को आवागमन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और निर्माण कार्य प्रारंभ ना होने पर सत्ता पक्ष व विपक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे थे।वहीं गत माह पूर्व कोंच-माधोगढ़ क्षेत्र के भाजपा विधायक ने उक्त सीसी सड़क निर्माण कार्य हेतु शासन स्तर पर सशक्त पैरवी कर निर्माण कार्य में व्यय होने वाली धनराशि निर्गत करा दी थी जिसके बाद आखिरकार शनिवार को सीसी सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है।प्रारंभ किये गये निर्माण कार्य की गुणवत्ता व निर्धारित मानक को लेकर विधायक मूलचंद्र ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमिनेष गंगवार के साथ मिलकर स्थलीय निरीक्षण किया।विधायक ने संबंधित ठेकेदार को साफ शब्दों में निर्देश दिये कि गुणवत्ता के साथ किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जायेगा।उन्होंने मौजूद ग्रामीणों से भी निर्माण कार्य पर अपनी नजर बनाये रखने को कहा है।वहीं सीसी सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने से क्षेत्रीय ग्रामीणों में भी अब खुशी देखी जा रही है।इस दौरान गौरी चबोर, अरविंद मुनिया, धीरेन्द्र निरंजन, पीपी पटेल प्रधान, संजय पटेल, लालजी निरंजन, राकेश धनौरा,रामलला निरंजन, ठाकुर ध्यान सिंह, नरायन इमलौरी, अबधेश पटेल, सोनू पचीपुरा आदि लोग मौजूद रहे।

झांसी दर्शन यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें linkl,https://www.youtube.com/channel/UCTKzlYoPHPBKf7z8M494YNw,link, https://www.facebook.in/watch/jhansidarshan2018/फेसबुक पेज झांसी दर्शन को लाइक करें, www.jhansidarshan.com, news portal,मेल jhansidarshan786@gmail.com, sahuarchana1234@gmail.com- mo. मो. नं.whs 8052202032,8299493913,R.रजि. न्यूज़ पेपर, एडिटर, नीरज साहू, झांसी दर्शन, एम.एल. मार्केट बाहर खंडेराव गेट l

Jhansidarshan.in