• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

डीएम व एसपी ने कोंच सीएचसी का किया निरीक्षण….

By

Jun 12, 2021

झांसी दर्शन यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें l linkl,https://www.youtube.com/channel/UCTKzlYoPHPBKf7z8M494YNw,link, https://www.facebook.in/watch/jhansidarshan2018/फेसबुक पेज झांसी दर्शन को लाइक करें, www.jhansidarshan.com, news portal,मेल jhansidarshan786@gmail.com, sahuarchana1234@gmail.com- mo. मो. नं.whs 8052202032,8299493913,R.रजि. न्यूज़ पेपर, एडिटर, नीरज साहू, झांसी दर्शन, एम.एल. मार्केट बाहर खंडेराव गेट l

डीएम व एसपी ने कोंच सीएचसी का किया निरीक्षण
-ऑक्सीजन प्लांट निर्माण कार्य को परखा
-कोबिड वार्ड की व्यवस्था हेतु दिये दिशा निर्देश
कोंच(जालौन):जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने शनिवार को कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में लगाये जा रहे ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण कार्य को परखा।निर्माण कार्य के दौरान जिलाधिकारी ने विधुत आपूर्ति ना होने पर स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ आरके शुक्ला से जानकारी ली।डॉ शुक्ला द्वारा बताया गया कि ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य पूर्ण होने पर विधुत आपूर्ति व्यवस्था जारी किये जाने की बात कही गयी है। जिलाधिकारी ने फिलहाल अभी जेनरेटर रखकर विधुत आपूर्ति जारी रखने के निर्देश डॉ शुक्ला को दिये।वहीं निर्माण कार्य धीमी गति से होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में तेजी लाकर अगले 10 दिन के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने कहा कि अगर मजदूरों अथवा कारीगरों की और अधिक आवश्यकता हो तो उन्हें बुला लें। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने स्वास्थ्य केन्द्र में बने कोबिड वार्ड में जाकर साफ सफाई व ऑक्सीजन सिलेंडरों की उपलब्धता की भी जानकारी ली।डॉ शुक्ला ने बताया कि फिलहाल 5 छोटे सिलेंडर उपलब्ध हैं जिसको लेकर जिलाधिकारी ने शीघ्र ही 5 सिलेंडर और उपलब्ध कराये जाने की बात कही।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने 18 बर्ष और 45 बर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किये जाने हेतु लगाये जा रहे अलग अलग शिविरों सहित अब तक टीकाकरण कराने वाले लोगों की समुचित जानकारी लेते हुए शत प्रतिशत टीकाकरण किये जाने के निर्देश दिये।स्वास्थ्य केन्द्र में साफ सफाई, विधुत व पेयजल व्यवस्था ठीक रखने से लेकर आवश्यक दवाओं की हर समय उपलब्धता होने के निर्देश जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी को दिये।वहीं मुख्य गेट से लेकर स्वास्थ्य केन्द्र भवन के बीच खराब सड़क को नये सिरे से बनबाये जाने की मांग केन्द्र प्रभारी ने जिलाधिकारी से की जिसको लेकर जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही किये जाने की बात कही।निरीक्षण के दौरान एसडीएम अशोक कुमार,नायब तहसीलदार संजय कुमार, कोतवाल बलिराज शाही सहित स्वास्थ्य केन्द्र का समूचा स्टॉफ मौजूद रहा।

Jhansidarshan.in