झांसी दर्शन यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें linkl,https://www.youtube.com/channel/UCTKzlYoPHPBKf7z8M494YNw,link, https://www.facebook.com/watch/jhansidarshan2018/फेसबुक पेज झांसी दर्शन को लाइक करें, www.jhansidarshan.com, news portal,मेल jhansidarshan786@gmail.com, sahuarchana1234@gmail.com- mo. मो. नं.whs 8052202032,8299493913,RNI.रजि. न्यूज़ पेपर, एडिटर, नीरज साहू, झांसी दर्शन, एम.एल. मार्केट बाहर खंडेराव गेट l
पंचायत उप चुनाव:डीएम एसपी ने कूंड़ा मतदान केंद्र का लिया जायजा
-प्रधान पद हेतु 1359 मतदाताओं में से कुल 1204 मतदाताओं ने डाले वोट
कोंच(जालौन):कोंच विकास खंड की ग्राम पंचायत कूंड़ा में आम चुनाव में निर्वाचित हुईं प्रधान मैंदा देवी का कोरोना के चलते गत माह पूर्व निधन हो जाने से रिक्त चल रहे प्रधान पद हेतु शासन के निर्देश पर जारी उप चुनाव प्रक्रिया के तहत शनिवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा व कोरोना संक्रमण की दृष्टि से सोशल डिस्टेंस के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ।चुनाव में मीनू चौहान व पुष्पा देवी के बीच सीधा मुकाबला है।मतदान हेतु प्राथमिक विद्यालय में दो बूथ बनाये गये थे।बूथ संख्या 74 में वार्ड संख्या 1 से लेकर 5 में रहने वाले कुल 674 व बूथ संख्या 75 में वार्ड संख्या 6 से लेकर 11 में रहने वाले कुल 685 मतदाता अपना वोट डालने के लिये पात्र थे।सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक हुए मतदान के बाद मिली प्राप्त जानकर में बूथ संख्या 74 में कुल 600 व बूथ संख्या 75 में कुल 604 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।बूथ संख्या 74 में अमित प्रताप सिंह व बूथ संख्या 75 में विजय कुमार बतौर पीठासीन अधिकारी रहे।जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर शांति-सुरक्षा संबंधी व्यवस्थायें परखीं।इस दौरान एसडीएम अशोक कुमार, सीओ राहुल पांडेय, कोंच कोतवाल बलिराज शाही, थानाध्यक्ष कैलिया महेश कुमार, कोंच खेड़ा चौकी प्रभारी शफीक अहमद भी पुलिस बल के साथ लगातार गस्त करते रहे।
-कुदईया क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु 1445 में से 1056 मतदाताओं ने डाले वोट
नदीगांव विकास खंड की ग्राम पंचायत कुदईया में क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित सुरेश कुशवाहा का गत माह बीमारी के चलते निधन हो जाने पर रिक्त पद पर भी शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ।प्राथमिक विद्यालय में बूथ संख्या 221 में कुल 705 मतदाताओं में से 554 व बूथ संख्या 22 में कुल 740 मतदाताओं में से 502 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।बूथ संख्या 221 में प्रदीप कुमार व बूथ संख्या 222 में शिवकांत पीठासीन अधिकारी के रूप में मौजूद रहे।वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचकर मतदान केंद्र का जायजा लिया।