डीएम,एसपी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच का किया औचक निरीक्षण
रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी
जालौन:-जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी जालौन प्रियंका निरंजन द्वारा बच्चो के लिए बनाए गए बाल कोविड वार्ड को देखा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सा अधिकारी आर के शुक्ला को व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट को देखकर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा कोंच नगर वासियों से वैक्सीन लगवाने की अपील की।