*जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कूड़ा बूथ का निरीक्षण किया*
*अपर एसपी राकेश सिंह ने कुदईया बूथ पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को लगाई फटकार*
*कैलिया थाना प्रभारी महेश कुमार ने कड़ी हिदायत दी क्षेत्र में किसी ने भी कुछ उपद्रव किया तो होगी कड़ी कार्यवाही*
जालौन:- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीसरे चरण में जालौन जिले में 26 अप्रैल को मतदान हुआ था कोरोना के चलते कई गाँव के प्रधान व बीडीसी की कोरोना से मृत्यु हो जाने के कारण चुनाव दोबारा हो रहे है अब 12 जून को चुनाव हो रहा है और बोट डाले जा रहे चुनाव को देखते हुये जिलाधिकारी जालौन प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह व एसडीएम कोंच अशोक कुमार,अपर एसपी राकेश कुमार सिंह साथ मे रहे। क्षेत्राधिकारी( सीओ ) कोंच राहुल पांडेय,थाना प्रभारी कैलिया महेश कुमार ने ग्राम कूड़ा ,कुदईया देवगाब, सलैया बुजुर्ग, देवगाँव मे उपनिरीक्षक राकेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, कांस्टेबिल धर्मराज कड़ी सुरक्षा में नजर आये ।मतदान आज सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे डलेंगे। जिला जालौन में 97 बूथों पर बोट डाले जा रहे है और कई गाँव मे सदस्यों के चुनाव भी हो रहे है जिले के मतदाताओं के चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए दिन रात एक कर दिया। मतदाताओं से तरह तरह के लुभावने वायदे किए अब जिले के मतदाताओं के हाथों में इन प्रत्याशियों की किस्मत है कौन प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने में कितना सफल हो पायेगा यह 14 जून को तय होगा।