• Wed. Feb 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

महंगाई सुरसा की तरह बढ़ रही है: अरविंद वशिष्ठ…..बढ़ती कीमत को लेकर महंगाई को पर महानगर के कई पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन

By

Jun 11, 2021

झांसी दर्शन यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें linkl,https://www.youtube.com/channel/UCTKzlYoPHPBKf7z8M494YNw,link, https://www.facebook.com/watch/jhansidarshan2018/फेसबुक पेज झांसी दर्शन को लाइक करें, www.jhansidarshan.com, news portal,मेल jhansidarshan786@gmail.com, sahuarchana1234@gmail.com- mo. मो. नं.whs 8052202032,8299493913,RNI.रजि. न्यूज़ पेपर, एडिटर, नीरज साहू, झांसी दर्शन, एम.एल. मार्केट बाहर खंडेराव गेट l

महंगाई सुरसा की तरह बढ़ रही है: अरविंद वशिष्ठ
झांसी शहर कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत को लेकर महंगाई को पर महानगर के कई पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन किया गया!
प्रदीप जैन आदित्य ने कहा देश में पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम जनमानस का जीना हराम कर दिया है और सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम करने के बजाए लगातार बढ़ाती जा रही है जिसका सीधा असर आम जनमानस पर पड़ रहा है!
शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा की पेट्रोल और डीजल की कीमत सुरसा के मुंह की तरह बढ़ती जा रही है जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर अप्रत्यक्ष रूप से असर कर रही हैं डीजल की कीमत से ट्रांसपोर्टेशन महंगा होने की वजह से जरूरत की वस्तु महंगाई को छू रही है किसान डीजल की कीमत से बदहाल हो रहा है महंगाई की मुख्य वजह पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत है जिस वजह से चारों तरफ हाहाकार मचा है सरकार सत्ता में नहीं थी तो वादे करती थी कि डीजल पेट्रोल सस्ते दाम पर बिकवा देंगे और आज ठीक उसके विपरीत पेट्रोल शतक लगा चुका है हम सरकार से मांग करते हैं कि डीजल पेट्रोल की कीमतें कम करें उन पर टैक्स का अतिरिक्त बोझ कम करें!
धरने का का संचालन जितेंद्र भदौरिया आभार अरविंद बबलू सभासद ने किया!
उक्त अवसर पर राहुल रिछारिया, राजेंद्र शर्मा,एडवोकेट चंद्रशेखर तिवारी,इम्तियाज हुसैन,मुन्नी देवी अहिरवार,डॉ विजय भारद्वाज,ज्ञानेंद्र तिवारी,हरवंश लाल,भरत राय,घनश्याम प्रजापति,अजय मिश्रा,सुरेश भार्गव,संजय बबेले,युवराज सिंह यादव,अंकुर मिश्रा,अनिल रिछारिया,आकाश पाराशर,सफीक अहमद मुन्ना,दुलीचंद कुशवाहा,नफीस मकरानी,देवी सिंह कुशवाहा,गिरजा शंकर राय,मजहर अली,अनवर अली,सचिन श्रीवास,हैदर अली,मनीष रायकवार, आर के अमरया,आकाश गौतम,सुमित दांगी,राहुल जादौन,शेखर नलवंशी आदि उपस्थित रहे!

Jhansidarshan.in