• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

दो मोटरसाइकिल की आमने सामने भिड़ंत होने से एक व्यक्ति की हुई मौत दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल

दो मोटरसाइकिल की आमने सामने भिड़ंत होने से एक व्यक्ति की हुई मौत दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर – यशपाल सिंह समथर

समथर (झांसी) – समथर थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिल की आमने सामने भिड़ंत होने से एक व्यक्ति की हुई मौत दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समथर मे भर्ती कराया जहां डॉक्टरों के द्वारा छोटेलाल को मृत घोषित कर दिया 2 लोगों की हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर किया

मामला समथर थाना क्षेत्र के ग्राम
सजोखरी का है जहाँ साकिन निवासी छोटेलाल अपनी हीरो पुक से समथर से साकिन की ओर जा रहा था तभी ग्राम साकिन से समथर की ओर योगेंद्र व शिवम अपनी मोटरसाइकिल से आ रहे थे जैसे ही ग्राम सजोखरी के पास पहुंचे ही थे कि दोनों मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई घटना की सूचना डायल 112 को दी गयी, मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी गाड़ी व डायल 112 मैं घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समथर लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार किया गया तथा वही छोटे लाल की मृत्यु हो चुकी थी योगेंद्र व शिवम की हालत नाजुक होने के कारण दोनों घायलों को झांसी के लिए रेफर कर दिया।

Jhansidarshan.in