तीन आरोपियों पर गिरोहबन्द कार्यवाही भेजा गया जेल रिपोर्ट दयाशंकर साहू नरेन्द्र सविता
ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार
झाँसी के कस्बा पूँछ थाना क्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी राजपाल सिंह हमराही पुलिस उपनिरीक्षक रमाशंकर तिवारी ,विपिन कुमार पुलिस बल के साथ वांछित अपराधियों की तलाश गिरफ्तारी अभियान के संबंध में मामूर हो गए जिसमें ग्राम ग्यारई में दबिश देकर धारा3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिसमें अभियुक्त लालू उर्फ पद्म कांत न्यायालय जिला मैजिस्ट्रेट झांसी द्वारा 6 मार्च 2021 को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया था जिस का उल्लंघन करने प पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर धारा3/10 गुंडा नियंत्रण अधिनियम पंजीकृत किया गया उत्तर प्रदेश गिरोह बंद अधिनियम में वांछित था तथा 3 हिस्ट्री सीटर अपराधी 1 एच एस नं 06 ए सोनू राजपूत पुत्र संतोष कुमार ,2 एच एस नं 3 लालू उर्फ पद्मा कांत दोनों निवासी ग्राम ग्यारई थाना पूँछ ,अजय राजपूत पुत्र कुंवर सिंह महेवा थाना चिरगांव झांसी सहित तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।